हाल ही में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए ‘बागी’ एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। टाइगर ने हाल ही में नया घरलिया है। डांस हो या फिर फिटनेस, टाइगर का लगभग हर अंदाज यूथ में काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं, टाइगर की फिटनेस भी इन दिनों हर किसी को हैरान कर रही है उनके स्टंट करने का अंदाज और उनकी बॉडी कई लोगों को चुनौती दे रही है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसे लड़के का चेहरा सामने आया जो हूबहू टाइगर जैसा लगता है। हैरान करने वाली बात ये है कि उसकी बॉडी भी टाइगर जैसी ही है। लड़के की टाइगर जैसी लुक ने उसे रातों रात मशहूर बना दिया है।
असम का एक्टर है टाइगर का हमशक्ल
टाइगर श्रॉफ के हमशक्ल जैसा दिखने वाला यह लड़का खुद एक मॉडल है। इतना ही नहीं कई बार लोग इसे टाइगर समझ भी बैठते हैं, टाइगर जैसा दिखने वाला यह शख्स दरअसल असमिया एक्टर डेविड शाहरिया है। जिनका न केवल टाइगर श्रॉफ की तरह नैन नक्श है, बल्कि उनकी फिजीक भी टाइगर से कम नहीं है।
असम की फिल्मों में करते हैं एक्टिंग
डेविड असमिया भाषा की फिल्मों में बतौर एक्टर काम रहे हैं, वैसे अगर आने वाले समय में किसी रोज डेविड बॉलीवुड में लैंड कर जाएं तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। अब तक बहुत ऐसे शख्सियत है जो रातोंरात फेमस होने के बाद बॉलीवुड में एंट्री की है।
कई बार लोग समझते हैं टाइगर
हाल ही में डेविड ने एक इंटरव्यू में बताया कि लोग उन्हें टाइगर श्रॉफ समझने की गलती कर लेते हैं। हालांकि डेविड ने कहा वह अपने दम पर अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं। फिलहाल वो अपने काम को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि लोग उन्हें उनके काम से जानें।
टाइगर के जैसा है स्टाइल
डेविड का लुक और स्टाइल हू-ब-हू टाइगर के साथ मिलता है। बस फर्क इतना है कि अब टाइगर के बाल लंबे है और डेविड के छोटे। हालांकि पहले टाइगर के बाल भी लंबे ही थे। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।…Next
Read More:
कटरीना से शिल्पा शेट्टी तक, ये एक्ट्रेस बदल चुकी हैं अपने असली नाम
एक दूसरे के हमशक्ल लगते हैं ये सितारे, लेकिन हो गए फ्लॉप
‘मुन्नाभाई’ के सीक्वल से कटेगा अरशद वारसी का पत्ता, ‘सर्किट’ के किरदार में नजर आ सकता है ये एक्ट्रर
Read Comments