Menu
blogid : 319 postid : 1389410

17 साल छोटे एक्टर को डेट कर चुकी हैं जैकी श्रॉफ की पत्नी, अब जासूसी कांड में फंसीं

बॉलीवुड में जैकी दादा के नाम से पहचान बनाने वाले जैकी श्रॉफ की पत्नी इन दिनों सुर्खियों में हैं। भले ही वो फिल्मी दुनिया से बहुत दूर हैं, लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में वो काफी नाम कमा चुकी हैं। जैकी की पत्नी आयशा श्रॉफ फिल्म ‘स्टाइल’ के एक्टर साहिल खान के साथ अफेयर को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। आयशा पर आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से एक्टर साहिल खान की कॉल डिटेल निकलवाई।  ऐसे में अब उन्हें क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना होगा। ऐसे में चलिए नजर ड़ालते हैं आयशा और साहिल के रिश्ते पर।

 

 

 

साहिल और आयशा चलाते थे एक प्रोडक्शन कंपनी

 

 

साहिल और आयशा की पहले से दोस्‍ती थी। 2009 में आयशा ने साहिल के साथ पार्टनरशिप में एक प्रोडक्‍शन कंपनी शुरू की। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आने लगे। हालांकि, कई बार इनके साथ जैकी श्रॉफ भी होते थे। खबरें बननी लगीं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। साहिल उम्र में आयशा से 17 साल छोटे थे। आयशा और साहिल ने मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी खोली थी, जिसके बैनर तले गोविंदा की ‘जिस देश में गंगा रहता है और बूम’ जैसी फिल्में बनी थीं।

 

साहिल के खिलाफ किया केस

 

 

साल 2014 में आयशा ने साहिल खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। आयशा ने आरोप लगाया कि साहिल ने उन्‍हें बिजनेस से जुड़े 8 करोड़ रुपये नहीं लौटाए हैं। जैकी श्रॉफ ने भी साहिल और उनकी बहन शाइश्‍ता के खिलाफ याचिका दायर की। ऐसा भी कहा जाता है कि बेटे टाइगर श्रॉफ के सफल डेब्‍यू के बाद आयशा ने साहिल से किनारा कर लिया। टाइगर को साहिल ने बॉडी बिल्‍ड‍िंग की ट्रेनिंग भी दी थी।

 

आयशा ने साहिल को कहा था गे

 

 

दोनों की बीच दरार आने के बाद कोर्ट में साहिल ने कहा था कि दोनों के बीच रिश्ते थे और साहिल ने कोर्ट में दोनों की कुछ तस्वीरे भी दी थीं। इसके बाद आयशा ने साहिल के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि साहिल गे हैं तो उनका अफेयर उनके साथ कैसे हो सकता है। दोनों के अलग होने के बाद आयशा ने साहिल के कॉल डिटेल्स निकलवाए। साल 2014 में ये मामला सामने आया था। इसी मामले में आयशा का नाम एक बार फिर चर्चा में है।

 

निगार खान से हुई थी साहिल की शादी

 

 

साहिल की शादी 2004 में ईरानी मूल की एक्ट्रेस निगार खान से हुई थी। एक साल बाद ही यानी 2005 में उनका तलाक हो गया। बता दें कि निगार ने ‘रुद्राक्ष’ (2004), ‘शादी का लड्डू’ (2004), ‘ताज महल: एक इंटरनल लव स्टोरी’ (2005) और ‘शॉर्टकट’ (2009) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

 

भारत छोड़कर गए साहिल

 

 

अप्रैल 2015 में साहिल भारत छोड़ स्‍पेन चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्‍होंने वहां एक स्‍पेनिश महिला से शादी भी की। बहरहाल, कॉल डिटेल्‍स निकलवाने के मामले में मुंबई पुलिस ने आयशा श्रॉफ को समन भेजा है। जल्‍द ही उनसे पूछताछ होगी। पुलिस यह जरूर जानना चाहेगी कि कॉल डिटेल्‍स निकलवाने के पीछे आयशा की मंशा क्‍या थी।

 

बचपन से जैकी को प्यार करती थीं आयशा

 

 

5 जून 1987 को बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ से शादी करने वाली आयशा उनके बचपन का प्यार हैं। महज 13 साल की उम्र में पढ़ाई के दौरान ही आयशा जैकी से प्यार करने लगी थीं। 2009 में दोनों के अलग होने की खबरें सुर्खियों में थीं, जिसे एक इंटरव्यू में आयशा ने अफवाह बताया था।…Next

 

 

Read More:

इमरान हाशमी के साथ फिल्म करके हुई थीं मशहूर, अब दिखती हैं ऐसी

बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहने वाले 5 स्टार किड्स, जिन्‍हें शायद ही जानते हों आप

12वीं फेल होने के बाद घर से भाग गई थीं कंगना, कॉफी पीते हुए मिली थी पहली फिल्म

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh