Menu
blogid : 319 postid : 1387556

होली के रंग का बढ़ जाएगा मजा, जब बजेंगे बॉलीवुड के ये 7 हिट गाने

सिनेमा का और त्‍योहारों का आपस में बड़ा जबरदस्‍त कनेक्‍शन है। होली जैसे रंगभरे त्‍योहार में बॉलीवुड के गाने मस्‍ती का तड़का लगा देते हैं। इन गानों के बजते ही लोगों के पैर थिरकने लगते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और आलिया भट्ट से लेकर रणबीर कपूर तक ऐसे कई बड़े फिल्मी सितारे हैं जो होली के गानों पर जमकर थिरकते नजर आए हैं। इस सभी पर फिल्मों में होली के मौके पर गाने को फिल्माया गया है और ये गाने दर्शकों के बीच काफी हिट भी रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के हिट होली सॉन्ग के बारे में।

collage_650_030215011327-1458542687_835x547


1. रंग बरसे भीगे चुनर वाली


amitabh-rekha5


इस मौके पर अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ काफी पॉपुलर है। गाने में अमिताभ बच्चन के साथ रेखा और जया बच्चन भी थीं। ये गाना हर वर्ग के लोग गुनगुनाते हुए आपको मिल जाएंगे।


2. अरे जा रे हट नटखट


Arre-Ja-Re-Hat-Natkhat-Holi-Song-300x254


बात होली के गानों की हो तो सबसे पहले जिक्र फिल्म नवरंग के गाने ‘अरे जा रे हट नटखट’ की होती है। यह गाना पिछले काफी समय से होली के मौके पर बजाया जाता है।

3. बलम पिचकारी


ranbir


बात होली के गानों की हो और दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी के गाने ‘बलम पिचकारी’ का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। इस जोड़ी पर फिल्माया गया यह गाना यंगस्टर्स की होली पार्टी में जमकर बजाया जाता है।


4. अंग से अंग लगाना


ang-se-ang-lagana


डर फिल्‍म का गाना, ‘अंग से अंग लगाना’ जैसे होली पर बजना तो जरूरी है। इस गानें में जूही चावना, सनी और शाहरुख नजर आएंगे। इस गाने के बोल लोगों का आज भी बेहद पंसद आते हैं।


5. होली के दिन मिल जाते हैं


sholay


फिल्‍म ‘शोले’ का वह डायलॉग तो आपको याद ही होगा, ‘होली कब है, कब है होली… तो होली का यह गाना ‘ होली के दिन मिल जाते हैं’ इस होली पर सुनना बनता ही है।


6. होली खेले रघुबीरा


332221-amitabh-hema


सालों बाद भी अमिताभ बच्‍चन और हेमा मालिनी का ‘होली खेले रघुबीरा’ जरुर बजाया जाता है। इस गानें में अमिताभ और हेमा कमाल के लग रहे थे। साथ ही में फिल्म में होली को भी बेहतरीन तीरके से दिखाया गया है।


7. डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली


do-me-a-favour


इस गाने में अक्षय और प्रियंका न केवल होली का बल्कि अपने रोमांस का भी तलड़ाक लगा रहे हैं। युवाओं के बीच ये गाना बेहद मशहूर है औऱ अक्सर ये होली में आपको बजते हुए सुनाई देगी। तो अब इन गानों के साथ मस्‍ती भरे रंग में नाचिए, गाइये और होली का त्‍योहार मनाइए।


8. आज ना छोड़ेंगे


aaj-na-cchodenge-kati-patang-1-e1489336245453


होली के मौके पर राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माए गए गाने ‘आज ना छोड़ेंगे’ को पिछले कई सालों से लोग पसंद करते हैं। यह एक ऐसा गाना है जिसे होली के मौके पर जरूर बजाया जाता है।…Next



Read More:

माइकल जैक्सन से श्रीदेवी तक, इन सितारों ने बाथरूम में ली आखिरी सांस

दुबई के इस आलीशान होटल में रुकी थीं श्रीदेवी, इतना है एक रात का किराया

श्रीदेवी को यूं ही नहीं कहा जाता था लेडी अमिताभ, सफलता से विवाद तक दोनों में कॉमन हैं ये बातें


उर्मिला,

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh