Menu
blogid : 319 postid : 1396008

‘दिल मिल गए’ के सेट पर जेनिफर विंगेट और करण सिंह की शुरू हुई थी लव स्टोरी, दौलत के मामले में एक्स हसबैंड से ज्यादा अमीर

जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे का एक ऐसा नाम है, जिन्हें उनकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा जेनिफर का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल है। करोड़ों फैंस के लिए स्टाइल आइकॉन रही जेनिफर इन दिनों कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। आज उनका जन्मदिन है आइए, जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal30 May, 2019

 

 

एक एपिसोड के लिए 90 से 1 लाख है फीस
जेनिफर पहले इस सीरियल के लिए 80-85 हजार रुपये लेती थीं लेकिन अब सैलरी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी हैं। जेनिफर की फीस बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने उन्हें अपने अगले शो में हर्षद चोपड़ा के ऑपोजिट साइन भी कर लिया है। वहीं, करण सिंह ग्रोवर की बात करें, करण जहां टीवी पर जाने-माने चेहरे हैं, वहीं वो फिल्मों में फिलहाल अपना नाम बनाने की कोशिश कर चुके हैं। वहीं, उन्होंने एक म्यूजिकल ब्रैंड भी बनाया था, जिसका नाम उन्होंने ‘वानर युग’ रखा था।

 

 

बात करें, उनके टीवी के दिनों की तो, करण टीवी पर एक दिन के 80 हजार लेते थे। हालांकि, अब उन्होंने टीवी से दूरी बना ली है। करण की एक फिल्म की फीस कितनी है इसकी जानकारी नहीं है। करण विज्ञापनों से भी अच्छा पैसा कमाते हैं। करण कुल मिलाकर करीब 20 करोड़ के मालिक हैं। जबकि उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर की संपत्ति लगभग 60-70 करोड़ रुपए है।

 

 

‘दिल मिल गए’ के सेट पर जेनिफर और करण आए थे करीब
‘कसौटी जिंदगी की’ के सेट पर उनकी मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुई। इसके बाद करण उनके साथ ‘दिल मिल गए’ में भी नजर आए। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और 2012 में ये शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, इनकी ये शादी ज्यादा नहीं टिक पाई और दो साल में ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

 

 

इसके बाद करण ने बिपाशा से शादी कर ली, जबकि जेनिफर अभी तक सिंगल है। कहा जाता है कि दोनों के बीच बिपाशा आ गई थी। करण बिपाशा के स्टारडम से प्रभावित होकर उनके करीब आने लगे जिसके करण और जेनिफर के बीच लड़ाई होती थी।…Next

 

Read More :

थाइलैंड के राजा ने अपनी बॉडीगार्ड को बनाया पत्नी, 3 शादियां और 7 बच्चों के पिता हैं राजा वाजिरालोंगकोर्न

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

जया बच्चन और अमिताभ को 24 घंटे के अंदर इस वजह से करनी पड़ी थी शादी, 15 साल की उम्र में शुरू किया था कॅरियर

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh