Menu
blogid : 319 postid : 1390636

कोई करता था रेडियो में काम तो कोई था डांस इंस्ट्रक्टर, मशहूर होने से पहले ये करते थे टीवी स्टार

किसी खास मुकाम तक पहुंचने के लिए हर किसी को मेहनत करन पड़ती है, भले ही वो कोई सुपरस्टार ही क्यों न हो। सफलता को हासिल करने के लिए सबको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और छोटी छोटी सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं छोटे काम से शुरूआत करनी पड़ती है त जाकर कहीम सफलता हासिल होत है। य बातें बिल्कुल सटीक बैठती है इन सितारों पर जिन्होंने छोटे स्टर से करना शुरू किया और आज वो सफलता का आंसमा छु रहे हैं। वैसे इस सफलता को कई बार किस्मत का भी साथ मिलता है, जिस वजह से उन्हें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो किसी दौर में टीवी से दूर थे लेकिन आज वो जाना माना चेहरा है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh3 Jun, 2018

 

 

 

1. दिव्यांका त्रिपाठी

 

 

टीवी की आर्दश बहू के तौर पर अपनी पहचान रखेन वाली दिव्यांका आज किसी परिचय की मोहताज नही है। दिव्यांका को लोग इशिता भल्ला के नाम से ज्यादा जानते हैं। दिव्यांका टीवी में आने से पहले माउंटेनर रह चुकी इसके साथ ही उन्होंने उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से कोर्स भी किया है। यह नहीं वो एनसीसी के कैडेट भी रह चुकी हैं और एक बेहतरीन शूटर भी हैं।

 

2. सुनील ग्रोवर

 

 

सुनील ने अपने कॅरियर की शुरुआत दिवंगत जसपाल भट्टी के साथ की थी, उन्हें सबसे पहला काम भी जसपाल के द्वारा ही मिला था। वह दूरदर्शन पर 90 के दशक में आने वाले मशहूर शो ‘फुल टेंशन’ में नजर आए थे। मशहूर एफएम रेडियो मिर्ची में सुनील का एक कार्यक्रम आता था जिसका नाम ‘हंसी के फुव्वारे’ था। इस शो में उन्होंने सुदर्शन ऊर्फ ‘सूद’ का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार को बनाने और उसमें अपनी आवाज देने के लिए कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

 

3. दृष्टि धामी

 

 

टीवी के मधुबाला दृष्टि धामी कुछ समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो किसी वक्त में टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थी। दृष्टि टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले डांस इंस्ट्रक्टर रह चुकी हैं। दृष्टि ने अपना डेब्यू म्यूजिक वीडियो ”सइयां दिल में आना रे” से किया था।

 

4. अली असगर

 

 

कॉमेडी अपनी कास पहचान रखने वाले अली ने वैसे तो कुछ फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन कपिल के शो से उन्हें दादी के तौर पर पहचान मिली और उन्हें बेहद पंसद किया गया। अली ने अपना करियर दूरदर्शन पर प्रसारित टीवी सीरियल एक दो तीन चार से शुरू किया था। इसके बाद वो घरौंदा, कर्ज, परंपरा जैसे टीवी सीरियलों का हिस्सा रहे।

 

5. करण मेहरा

 

 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के फेम करण मेहरा को लोग उनके नाम से कम और नैतिक के नाम से ज्यादा जानते हैं। करण बिग बॉस की भी हिस्सा रहे हैं औऱ फिलहाल वो टीवी से दूर हैं। छोटे पर्दे में काम करने से पहले करण मेहरा फैशन डिजाइनर थे। एक्टर बनने से पहले करण ने नोएडा में चार साल फैशन डिजाइनर के रूप में काम भी किया है। करण खुद को बतौर फैशन डिजाइनर के तौर पर देखना भी चाहते थे।…Next

 

 

Read More:

जल्द पर्दे पर वापसी करेगा ‘कौन बेनगा करोड़पति’, आ रहे हैं बिग बी

क्रिकेट के टाइगर सौरभ गांगुली पर बनेगी बायोपिक, प्रोड्यूसर होंगी एकता कपूर

अगले महीने सलमान टीवी पर लेकर आएंगे ’10 का दम’, जानें क्या होगा खास

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh