टीवी के जरिए हम सबको हंसाने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन अपने किरदारों के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। वैसे तो हम अक्सर उन्हें टीवी में देखते हैं, पार्टीयों में देखते हैं। लेकिन लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम जानते हैं। बहुत से कॉमेडियन हैं जिनकी पत्नियां अक्सर लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं उनकी एक झलक।
1. सुनील ग्रोवर
बहुत कम लोग जानते हैंं कि सुनील ग्रोवर की शादी हो चुकी है। सुनिल अपनी पत्नी के साथ बहुत कम नजर आते हैं। उनकी पत्नी का नाम आरती है, जो पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। यहीं नहीं उनका एक प्यारा सा बेटा भी है जो करीब 6 साल का है।
2. चंदन प्रभाकर
‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘खजूर’ के पिता का किरदार निभाने वाले चंदन ने हाल ही में शादी की है। उनकी पत्नी बहुत कम दर्शकोंं के सामने आती हैं. चंदन कपिल के बहुत पुराने दोस्त भी हैं, हाल ही में चंदन एक बेटी के पिता बने हैं।
3. किकू शारदा
किकू ने अपनी पहचान टीवी का मशहूर शो ‘एफआईआर’ से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान कपिल के कलर्स पर आने वाले कॉमेडी शो से मिली, जहां उन्होंने ‘पलक’ का किरदार निभाया था। किकू की पत्नी का नाम प्रियंका है और वह दो बच्चों के पिता भी हैं। अपनी पत्नी के साथ वह स्टार पर आने वाले शो ‘नच बलिए-6’ में भी नजर आए थे।
4. राजू श्रीवास्तव
प्रसिद्ध कॉमेडी राजू ने अपनी पहचान स्टार वन के पुराने शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से बनाई। उनकी पत्नी का नाम शिखा है, उनका एक बेटा और एक बेटी है।
5. अली असगर
कपिल के शो से मशहूर हुए अली पहले भी कॉमेडी कर चुके हैं। कपिल के शो में ‘दादी’ का किरदार करके उन्हें बहुत लोकप्रियता हासिल हुई थी। उन्होंने 2005 में सिद्दीका असगर ने अली से शादी की, उनके दो बच्चे हैं।
6. सुनिल पाल
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से सुनिल ने अपनी पहचान बनाई है। सुनिल इस सीजन के विजेता भी रहे थे। उसके बाद वह कई सारे कॉमेडी शो में नजर आए। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया। 2007 में उन्होंने सरिता से शादी की थी, उनके दो बेटे हैं।
7. राजीव ठाकुर
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ में नजर आए राजीव ठाकुर ने भी कॉमेडी में अपना एक खास नाम बनाया है। उन्हें कई बार कपिल के शो में भी देखा गया है। उनकी पत्नी का नाम आरती है और वह दो बच्चों के पिता हैं।…Next
Read More:
पर्दे के पीछे ऐसी है कपिल और उनकी टीम की असली फैमली, देखें तस्वीरें
आपको हंसाकर इतना कमाते हैं कपिल और उनकी टीम, जानें इन 6 किरदारों की मोटी कमाई
गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी से कई साल पहले ये करते थे सुनील ग्रोवर
Read Comments