Menu
blogid : 319 postid : 1397348

48 घंटे में दो बॉलीवुड सेलीब्रिटी की मौत से सदमे में फिल्‍म इंडस्‍ट्री, मुख्‍यमंत्री भी शोक में

जो इस दुनिया में आया है उसे एक दिन इसे अलविदा कहना ही होगा। यह शाश्‍वत सत्‍य है। इस सत्‍य के साथ ही बॉलीवुड की दो सेलीब्रिटी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 48 घंटे के अंतराल में सिनेमाई पर्दे की दो हस्तियों की मौत से फिल्‍म इंडस्‍ट्री गहरे सदमे में है, वहीं उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan29 Dec, 2019

 

 

 

 

मेरा नाम जोकर से सिनेमा में छाए नत्‍थू दादा
बॉलीवुड फिल्‍मों में लंबे समय तक अपने अभिनय के बल पर छाए रहे नत्‍थू दादा शनिवार को इस दुनिया से विदा हो गए। नत्‍थू दादा ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत राजकपूर की चर्चित फिल्‍म मेरा नाम जोकर से थी। नत्‍थू दादा को फिल्‍मों में दारा सिंह लेकर गए थे। बौने नत्‍थू दादा ने अमिताभ बच्‍चन, धर्मेद्र, दारा सिंह, शत्रुघ्‍न, शशि कपूर समेत कई बॉलीवुड सुपरस्‍टार के साथ फिल्‍मों में अपना जलवा बिखेरा।

 

 

Image result for nathu dada

 

 

बदहाली में गुजारे अंतिम दिन
धर्मात्मा, कसमे-वादे, खोटा सिक्का समेत दर्जनों हिट फिल्‍मों का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहे नत्थू दादा को कई साल से काम मिलना बंद हो गया था। छत्‍तीगढ़ राज्‍य में राजनांदगाव के रामपुर में जन्‍मे नत्‍थू दादा 68 वर्ष की उम्र में तंगहाली और गरीबी में जीवन जी रहे थे। लंबे समय तक बॉलीवुड फिल्‍मों में छाए रहने वाले नत्‍थू दादा को फिल्‍मों में काम मिलना बंद हो गया था। कई साल से वह अपने गांव में ही रह रहे थे।

 

 

 

 

मुख्‍यमंत्री ने निधन पर दुख जताया
छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री ने नत्‍थू दादा के निधन पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। भूपेश बघेल ने कहा कि नत्‍थू दादा छोटे कद के बड़े कलाकार थे। उनका जान फिल्‍म जगत के साथ छत्‍तीसगढ़ के लिए बड़ी छति है। नत्‍थू दादा को चाहने वालों ने उन्‍हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

 

Image result for kushal punjabi

 

 

कुशल पंजाबी की सुसाइड से इंडस्‍ट्री सदमे में
नत्‍थू दादा के निधन से करीब 48 घंटे पहले पर्दे का बड़ा चेहरा बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे अभिनेता कुशल पंजाबी ने सुसाइड कर लिया। उनकी मौत‍ के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि वह पारिवारिक दिक्‍कतों के चलते लंबे समय से अवसाद में चल रहे थे। कुशल पंजाबी की असमय मौत और नत्‍थू दादा के निधन से बॉलीवुड सदमे में है।…NEXT

 

 

 

Read More:

सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ

छपाक मूवी में दीपिका पादुकोण का जला चेहरा देख रो उठे लोग

थॉर की तरह थंडर किंग बनकर टीवी पर छाए डीनो मोरिया अब कहां हैं, बिपासा से अफेयर पर हुए थे पॉपुलर

450 से ज्‍यादा फिल्‍मों में बोल्‍ड डांस कर मशहूर हुईं सिल्‍क स्मिता के इन गानों को जरूर सुनिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh