Menu
blogid : 319 postid : 1389825

सलमान और शेरा की इस तरह हुई थी मुलाकात, जानें दबंग खान की ‘परछाई’ के बारे में सबकुछ

सलमान को कल 5 साल की जेल सुनाई गई है इस दौरान उनका परिवार और उनके दोस्त उनके साथ खड़े दिखाई दिए। लेकिन सलमान के साथ जो हमेशा साथ रहे वो हैं उनके बॉडीगार्ड शेरा। सलमान को आजतक किसी ने भी छूआ तक नहीं और और इसकी वजह है शेरा, सलमान की सुरक्षा जिम्मेदारी सेक्योरिटी बॉडीगार्ड शेरा के कंधों है। शेरा करीब 20 सालों से सलमान के साथ हैं। शेरा सलमान से पहले भारत आने वाले मशहूर सितारों की सुरक्षा में लगे रहते थे।  शेरा एक सिख फैमिली से नाता रखते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं शेरा के जिवन पर और आखिर कैसे बन गए वो सलमान की परछाई।

 

 

 

अरबाज ने करवाई थी सलमान से मुलाकात

 

 

1995 में एक पार्टी में शेरा की मुलाकात सलमान और अरबाज से हुई थी। इस पार्टी के बाद शेरा के पास अरबाज का फोन आया और उन्होंने शेरा को घर पर बुलाया। सलमान को उस वक्त एक बॉडीगार्ड की जरुरत थी और अरबाज ने शेरा और सलमान को मिलावाय और उस दिन से लेकर आजतक शेरा सलमान के साथ हर पल दिखते हैं।

 

कहा जाता है सलमान की परछाई

 

 

शेरा को सलमान की परछाई कहा जाता है। दरअसल, सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। इसके लिए कई बार वह पांच-पांच किमी तक पैदल चलते हैं। शेरा का सलमान के साथ इमोशनल बॉन्ड इतना है कि फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ को सलमान ने शेरा को समर्पित किया था और इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में दोनों साथ डांस करते दिखे थे।

 

जीते हैं ये खिताब

 

 

18 साल के होने के बाद शेरा ने मिस्टर मुंबई और मिस्टर महाराष्ट्र जैसे बड़े शो में भी पार्टिसिपेट किया और खिता भी जीता। उनकी बॉडी को देखते हुए एक बॉडीगार्ड कंपनी ने उन्हें जॉब ऑफर की। सलमान खान के लिए सुरक्षा के तौर पर दिन-रात और हर पल साथ खड़े रहने की वजह से पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा को उनकी एजेंसी की तरफ बेस्ट सेक्योरिटी अवार्ड से नवाजा गया था।

 

 

शेरा खुद की सिक्युरिटी कंपनी है

 

 

शेरा खुद की सिक्युरिटी कंपनी भी चलात हैं है, शेरा ने 1993 में ‘TIGER SECURITY’ नाम से एक कंपनी है। यह कंपनी बॉलीवुड स्टार्स को सुरक्षा मुहैया कराती है। बताया जाता है कि पिछले साल सलमान के कहने पर उन्होंने विजक्राफ्ट नाम की इवेंट कंपनी भी खोली है। कहा जाता है कि सलमान के बॉडीगार्ड बनने से पहले वे हॉलीवुड स्टार्स की सिक्युरिटी किया करते थे।

 

सुल्तानमें जुड़ा शेरा का बेटा

 

 

सलमान खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘सुल्तान’ में शेरा के बेटे टाइगर ने काम किया है। वह फिल्म से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर इस फिल्म से जुड़े थे। सलमान ने एक बार शेरा के 20-वर्षीय बेटे टाइगर की तारीफ करते हुए कहा था, उसकी पर्सनैलिटी और लुक्स के आधार पर मैं कह सकता हूं कि हमारे पास एक हीरो है। 20 साल की उम्र में ही वह बहुत प्रतिभाशाली है।

 

शेरा की इतनी है सैलरी

 

 

शेरा को 15 से 16 लाख रुपए प्रति माह के हिसाब से सैलरी मिलती है। यानी की साल की सैलरी 2 करोड़ रूपए। बॉलीवुड में शायद ही किसी एक्टर के बॉडीगार्ड की सैलरी इतनी होगी। शेरा अमिताभ बच्चन जेसे कलाकारों को भी सिक्योरिटी दे चुके हैं। जहां पूरी दुनिया यहां तक कि लड़कियां भी सलमान को सलमान भाई कहकर पुकारती हैं। वहीं शेरा सलमान को मालिक कहते हैं।Next

 

 

 

 

Read More:

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!

‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्‍क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh