Menu
blogid : 319 postid : 1395025

Valentine Day 2019 : राम कपूर से संजय दत्त तक, इन 5 सितारों ने रचाई है इस खास दिन शादी

‘वैलेंटाइन डे’ सभी प्यार करने वालों के लिए एक बेहद ख़ास दिन होता है और अपने प्यार से शादी करने के लिए इससे बेहतर दिन और क्या हो सकता है। टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों ने इस दिन अपने प्यार को खास मुकाम दे चुके हैं। वैलेंटाइन डे को कुछ लोग प्यार और मोहब्बत का दिन भी बोलते हैं। बल्कि दुनियाभर में ऐसी कई जोड़ियां होंगी जो कि आज ही के दिन हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाना चाहती होंगी। वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के कुछ ऐसे जाने-माने स्टार्स हैं जिन्होंने अपने वैलेंटाइन डे और भी खास बनाया इसी दिन शादी करके, तो चलिए जानते हैं उन स्टार के बारे में जो इस दिन बने एक दूसरे के जीवनसाथी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh14 Feb, 2019

 

 

1. संजय दत्त और रिया पिल्लई

 

 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में संजय बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त ने 14 फरवरी 1998 में अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड रही रिया से चुपके से मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली थी, जो कि बाद में काफी चर्चा में भी रही। लेकिन अफसोस कि कुछ सालों बाद ही ये दोनों अलग हो गए। जहां अब संजय ने मान्यता से शादी कर ली तो वहीं रिया ने टेनिस प्लेयर ‘लिएंडर पेस’ से।

 

2. अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी

 

 

अरशद और मारिया की पहली मुलाकात 1991 में कॉलेज के एक डांस फेस्टिवल में हुई थी। जिसके बाद 8 साल तक वे एक-दूसरे को डेट करते रहे और फिर 14 फरवरी 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जानकारी के मुताबिक पहली दोनों ने शादी की और फिर निकाह भी पढ़ा। इनका एक बेटा और एक बेटी भी है।

 

3. राम कपूर और गौतमी गडगिल

 

 

बड़े अच्छे लगते हैं जैसे पॉपुलिर और रोमांटिक टीवी शो में काम कर चुके राम कपूर और गौतमी गाडगिल की शादी को 16 साल हो चुके हैं। बता दें कि दोनों ने 14 फरवरी 2003 को शादी की थी, जिसके बाद उनके दो बच्चे सिया और अक्स भी हैं। हालांकि, गौतमि ने इससे पहले मशहूर कॉमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया।

 

4. मंदिरा बेदी और राज कौशल

 

 

टीवी की मशहूर एक्टर और होस्ट मंदिरा बेदी ने 1999 में बॉलीवुड डायरेक्ट राज कौशल से शादी कर ली थी। उनकी शादी को पूरे 18 साल बीत चुके हैं और उनका एक बेटा वीर भी है। बता दें, कि मंदिरा शांति, CID और फियर फेक्टर जैसे कई पॉपुलर शोज़ कर चुंकी हैं। इसके साथ ही वो पहली महिला थी जिन्होंने क्रिकेट में कमेंट्री की थी।

 

5. रुस्लान मुमताज और निराली मेहता

 

 

टेलिविज़न शो ‘कहता है दिल जी ले ज़रा’ से मशहूर हुए रुस्लान की निराली से पहली मुलाकात श्यामक डावर डांस क्लासेज़ में हुई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को काफी सालों तक डेट करते रहे और फिर 14 फरवरी 2014 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि, उसी साल 2 मार्च को उन्होंने गुजराती ट्रेडिशन से दुबारा शादी भी रचाई।…Next

 

Read More:

आशिकी के बाद राहुल रॉय को 60 फिल्मों के ऑफर आए थे एक साथ, इन एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम

जल्द टीवी पर गामा पहलवान की कहानी लेकर आएंगे सलमान, सोहेल खान निभाएंगे किरदार

सनी देओल और रवी शास्त्री से थे अमृता सिंह के रिश्ते, तलाक के बाद मांगे थे इतने करोड़

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh