सेलेब्रिटीज ट्टिवर पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनसे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए ट्विटर सबसे बेहतर माध्यम है। सितारों के फॉलोवर्स भी बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में वे खुद से जुड़ी जानकारी ज्यादातर ट्विटर पर ही शेयर करते हैं। ट्विटर ने साल 2017 में भारत के सबसे चर्चित ट्वीट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स की एक लिस्ट जारी की है। इसमें अनुष्का शर्मा के शादी की जानकारी देने वाले ट्वीट समेत बॉलीवुड के कई सितारों और फिल्मों के बारे में बताया गया है। आइये आपको बताते हैं कि इस लिस्ट के अनुसार किस स्टार का टि्वटर पर जलवा है।
शाहरुख और सलमान की सबसे ज्यादा चर्चा
ट्विटर पर साल 2017 में भारत के मेल सेलेब्स में सबसे ज्यादा बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और दबंग सलमान खान के बारे में बात की गई। इन दोनों के अलावा इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, संगीतकार एआर रहमान, अक्षय कुमार और वरुण धवन भी शामिल हैं।
फीमेल सेलेब्रिटी में दीपिका अव्वल
फीमेल सेलेब्स की बात करें, तो ट्विटर पर दीपिका पादुकोण का जलवा है। ट्विटर पर जिन फीमेल सेलेब्रिटी के बारे में सबसे ज्यादा बात की गई, उनमें दीपिका टॉप पर हैं। विवादों में आई पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावती’ अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। इस सूची में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और भूमि पेडणेकर भी शामिल हैं।
फिल्मों में ‘रईस’ सबसे आगे
फिल्म ‘रईस’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई, लेकिन ट्विटर पर शाहरुख की इस फिल्म के बारे में सबसे ज्यादा बातें हुईं। वहीं, सलमान की हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘ट्यूबलाइट’ दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। टॉप टेन की इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’, रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल अगेन’ और रणबीर कपूर की ‘जग्गा जासूस’ ने भी जगह बनाई। संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘पद्मावती’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रही।
अनुष्का का ट्वीट बना ‘गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर’
अनुष्का का ट्वीट ‘गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर’ बन गया है। ट्विटर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अनुष्का का ट्वीट इस साल सबसे ज्यादा बार रि-ट्वीट किया गया।
अनुष्का ने इस ट्वीट के साथ शादी की तस्वीर भी शेयर की थी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- ‘आज हमने एक-दूसरे से हमेशा साथ रहने और प्यार करने का वादा किया है। हम इस बात को आप सभी के साथ साझा कर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार और चाहने वालों के प्यार और दुआओं ने इस दिन को और खास बना दिया है। हमारी इस यात्रा में हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद’। अनुष्का के इस ट्वीट को लगभग 59,000 लोगों ने रि-ट्वीट किया। कुछ ही देर में विराट-अनुष्का की यह तस्वीर इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो गई थी।
इसके बाद विराट ने इसी पोस्ट से अपनी शादी की पुष्टि की थी, लेकिन उन्होंने दूसरी फोटो शेयर की थी। विराट का ट्वीट भी सबसे ज्यादा रि-ट्वीट किए गए पोस्ट में से एक बन गया। इसे 91,000 से ज्यादा लोगों ने रि-ट्वीट किया…Next
Read More:
विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन आज, मुंबई की पार्टी में ये बड़े सितारे होंगे शामिल!2017 की वो 9 फिल्में, जिन्होंने 100 करोड़ क्लब में बनाई जगहहिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की पत्नी हैं डॉक्टर, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी
Read Comments