बॉलीवुड में सेलिब्रिटी के रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती है। ऐसे में कौन-से बात अफवाह है और किस बात में सच्चाई यह कहना मुश्किल है लेकिन फिर भी बी-टाउन की खबरों में ज्यादातर लोगों की दिलचस्पी रहती है। बी-टाउन की ऐसी ही खबर है शाहिद कपूर के लिए दीवानी हो चुकी है एक एक्ट्रेस की, जिसकी चर्चा आज भी होती है। इस एक्ट्रेस की हरकतों से शाहिद कपूर इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें पुलिस रिपोर्ट करानी पड़ी। वास्तविकता पंडित, मशहूर एक्टर राज कुमार की बेटी हैं और वो उस वक्त चर्चा में आईं जब शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन एक दशक तक लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वो मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं।
शाहिद कपूर का हर जगह पीछा
शाहिद जहां भी जाते वास्तविकता उन्हें फॉलो करतीं। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोकने की कोशिश करती थी। वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था।
फिल्मों में नहीं चला कॅरियर
कुछ लोगों को कहना था कि लगातार फ्लॉप के चलते वास्तविकता का ये हाल था। असफल डेब्यू के बाद वास्तविकता को लेकर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 2000 में फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ बनाई जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अर्जन बाजवा थे। लेकिन एन मौके पर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद वास्तविकता को शाहिद में अपना भविष्य दिखने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वास्तविकता को शाहिद इतने पसंद थे कि वो उनकी बिल्डिंग में फ्लैट लेकर रहने लगी थीं।
शाहिद को कहती थी अपना पति
वास्तविकता खुद को शाहिद की पत्नी बताती थीं और सभी लोगों से यही बात कहतीं। कई बार तो वो शाहिद के घर पहुंच जातीं और उनके घर का दरवाजा खटखटाती रहतीं। शाहिद इन बातों से इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें अंत में वास्तविकता के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट करानी पड़ी थी।…Next
Read More :
सलमान खान की दबंग-3 में नहीं दिखेंगी मलाइका अरोड़ा, फिल्म के बारे में जानें 5 दिलचस्प बातें
Read Comments