Menu
blogid : 319 postid : 1391912

एक फिल्म में बने भाई-बहन तो दूसरी में बन गए कपल, इन सितारों ने की हैं ऐसी फिल्में

बॉलीवुड में अक्सर आपने देखा होगा कि बॉलीवुड में कुछ ऐसी जोड़ियां होती है जिन्हें बेहद पंसद किया जाता है ऑन्स्क्रीन, ऐसे में जाहिर है कि अगर उन जोड़ियों को भाई-बहन का किरदार दे दिया जाए तो दर्शक शायद कम ही पंसद करें। लेकिन देवानंद से लेकर रणवीर सिंह और प्र‍ियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे तमाम फेमस सेलेब्स ने पर्दे पर भाई-बहन का रोल निभाकर सबको चौंका दिया था। ये सितारों की बेहतरीन अदाकारी ही थी कि जोड़ियों को फैंस ने दोनों ही अंदाज में पसंद किया। तो चलिए जानते हैं फिल्मों की ऐसी ही जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने सिनेमाई पर्दे पर भाई-बहन की भूमिका के साथ प्रेमी-प्रेमिका का रोल भी किया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh24 Aug, 2018

 

 

 

1. शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय

 

 

शाहरुख खान को बॉलीवुड का ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाता है। अपने करियर के टॉप में शायद ही कोई अभिनेत्री शाहरुख की बहन का रोल निभाना पसंद करे, लेकिन साल 2000 में आई फिल्म ‘जोश’ में ऐश्वर्या राय ने शाहरुख के बहन की भूमिका निभाई। इसके बाद दोनों ने ‘देवदास’ में प्रेमी-प्रेमिका का किरदार भी निभाया।

 

2. रणवीर सिंह-प्र‍ियंका

 

 

गुंडे (2014) और बाजीराव-मस्तानी (2015) जैसी फिल्मों में कपल बनकर रोमांस करने वाले रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने जोया अख्तर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में एक भाई-बहन का रोल किया था। वैसे चाहे भाई-बहन हो या प्रेमी-प्रेमिका दोनों की केमिस्ट्री फिल्मी पर्दे पर हिट रही है।

 

3. सलमान खान और नीलम

 

 

साल 1992 में आई फिल्म ‘एक लड़का एक लड़की’ में सलमान खान और नीलम ने प्रेमी-प्रेमिका का रोल निभाया। वहीं 1998 में आई राजश्री प्रोडक्शस की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में दोनों सितारे भाई-बहन के किरदार में दिखे थे। ये फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

 

4. करीना-तुषार

 

 

तुषार कपूर ने करीना के अपोजिट फिल्म ‘मुझे कुछ कहना’ (2001) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2008 में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल-रिर्टन्स’ में दोनों सितारों ने भाई-बहन का किरदार कर लोगों को खूब हंसाया था।

 

5. दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल

 

 

साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में प्रेमी-प्रेमिका बने दीपिका पादुकोण और अर्जुन की जोड़ी 2010 में आई ‘हाउसफुल’ में बतौर भाई-बहन बनकर नजर आई थी।….Next

 

 

Read More:

सलमान के जीजा आयुष उनके नहीं बल्कि इस खान के हैं फैन, इस सुपरस्टार को भी करते हैं पंसद

मलाइका ने अरबाज को किया था शादी के लिए प्रपोज, करोड़ों में है फीस

बॉलीवुड में सलमान खान के पूरे हुए 30 साल, किरदार जो बने यादगार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh