Menu
blogid : 319 postid : 1396268

शाहिद कपूर को झेलनी पड़ी थी ‘कबीर सिंह’ जैसी दीवानगी! असल जिंदगी में उन्हें अपना पति मानने लगी थी यह अभिनेत्री

हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है हालांकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अलग बहस देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां लोग ‘कबीर सिंह’ नाम के इस सिरफिरे आशिक के किरदार को समाज के लिए खतरा मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए कबीर सिंह किसी आम इंसान जैसा ‘नायक’ है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal24 Jun, 2019

एक लड़की के प्रति कबीर सिंह की दीवानगी को पर्दे पर पूरी मेहनत के साथ दिखाया है एक्टर शाहिद कपूर ने, इस फिल्म की तारीफ हो या बुराई लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि शाहिद ने दमदार किरदार निभाया है। आमतौर पर शांत रहने वाले किसी इंसान के लिए ऐसा किरदार निभाना आसान नहीं होता लेकिन शाहिद ने किरदार को निभाया ही नहीं बल्कि जिया है।

 

‘कबीर सिंह’ फिल्म के सीन में शाहिद और कियारा

 

फिल्मी दुनिया से निकलकर बात करें असल जिंदगी की, तो कबीर सिंह का किरदार निभाने वाले शाहिद का सामना अपनी ऐसी ही दीवानी से हो चुका है। शाहिद, प्यार में पागल इस अभिनेत्री से इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें उसके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज करानी पड़ी थी।

वास्तविकता पंडित, मशहूर एक्टर राज कुमार की बेटी हैं और वो उस वक्त चर्चा में आईं जब शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन एक दशक तक लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वो मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं।

 

‘कबीर सिंह’ फिल्म के सीन में शाहिद कपूर

 

शाहिद कपूर का हर जगह पीछा
शाहिद जहां भी जाते वास्तविकता उन्हें फॉलो करतीं। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोकने की कोशिश करती थी। वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था।

 

वास्तविकता पंडित

फिल्मों में नहीं चला कॅरियर
कुछ लोगों को कहना था कि लगातार फ्लॉप के चलते वास्तविकता का ये हाल था। असफल डेब्यू के बाद वास्तविकता को लेकर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 2000 में फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ बनाई जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अर्जन बाजवा थे। लेकिन एन मौके पर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद वास्तविकता को शाहिद में अपना भविष्य दिखने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वास्तविकता को शाहिद इतने पसंद थे कि वो उनकी बिल्डिंग में फ्लैट लेकर रहने लगी थीं।

 

 

शाहिद को कहती थी अपना पति
वास्तविकता खुद को शाहिद की पत्नी बताती थीं और सभी लोगों से यही बात कहतीं। कई बार तो वो शाहिद के घर पहुंच जातीं और उनके घर का दरवाजा खटखटाती रहतीं। शाहिद इन बातों से इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें अंत में वास्तविकता के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट करानी पड़ी थी।…Next

 

Read More :

बॉलीवुड के इन सितारों का पीछा करने लगे थे फैन, किसी ने दरवाजे पर रखा डायमंड नेकलेस तो किसी ने बिना शादी मान लिया पति

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh