Menu
blogid : 4920 postid : 372

अग्निवेशः बनेंगे बॉस या होंगे फ्लॉप?

जागरण जंक्शन फोरम
जागरण जंक्शन फोरम
  • 157 Posts
  • 2979 Comments

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाजी नेता स्वामी अग्निवेश ने हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस में वाइल्ड कॉर्ड के जरिए प्रवेश किया था। बिग बॉस के घर में जाने से पूर्व स्वामी अग्निवेश ने इसमें शामिल प्रतिभागियों के व्यवहार को सांसदों के व्यवहार से बेहतर बता कर खलबली मचा दी थी। अग्निवेश का बिग बॉस जैसे कार्यक्रम में जाना देश भर में बहस का मुद्दा बन गया है। इसके औचित्य-अनौचित्य पर व्यापक चर्चा हो रही है। इसके पक्ष व विपक्ष में अनेक मत सामने आ रहे हैं।


अग्निवेश और उनके समर्थकों का मानना है कि बिग बॉस जैसे कार्यक्रम में शिरकत करने का अर्थ है आम जनता से जुड़ाव और जनता को अपनी बात पहुंचाने का सरल माध्यम। खुद अग्निवेश का कहना था कि बिग बॉस में वे सुधारात्मक कार्यक्रम चला कर वहां मौजूद बिगड़ैल लोगों को परिष्कृत करेंगे साथ ही दुनिया भर की समस्याओं, खास कर महिला भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर सुस्पष्ट विचार देकर शांति और सौहार्द्र का माहौल तैयार करेंगे। अग्निवेश समर्थकों का यह भी मानना है कि वह संत ही क्या जो खराब माहौल में जाने से डरे। संतों का तो ये दायित्व है कि वे सुधार को अपेक्षित गति दें। दूसरी तरफ कई लोगों का यह भी मानना है कि अग्निवेश ने अन्ना हजारे प्रकरण में अब तक हुई अपनी किरकिरी, अन्ना कैंप से धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अपनी छवि सुधारने के लिए बिग बॉस की शरण में जाने का फैसला किया।


जबकि उनके इस कदम के विरोधी मानते हैं कि उन्होंने ऐसा करके संत समाज की मर्यादा और स्वामी शब्द की गरिमा को धूल में मिला दिया है। वे व्यवासायिक गतिविधि में भागीदार बन कर संत परंपरा को भंग कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि चूंकि बिग बॉस जैसे कार्यक्रमों को विवाद हमेशा से पसंद रहे हैं, इसलिए उन्होंने अग्निवेश जैसी, हाल में विवादों में रही शख्सियत को चुना।


उपरोक्त के आधार पर कुछ गंभीर सवाल सामने आते हैं जिनका समाधान खोजा जाना नितांत आवश्यक है, जैसे:


1. क्या स्वामी अग्निवेश ने अपनी छवि को और नुकसान पहुंचाया है?

2. क्या बिग बॉस ने नया विवाद खड़ा करने के लिए अग्निवेश को घर में बुलाया था?

3. क्या अग्निवेश का बिग बॉस में शिरकत करके उपदेश देने का इरादा कारगर रहेगा?

4. क्या सामाजिक क्षेत्र की शख्सियतों का ग्लैमर की दुनिया से संबंध कायम करना उचित माना जा सकता है?


जागरण जंक्शन इस बार के फोरम मेंअपने पाठकों से इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर विचार रखे जाने की अपेक्षा करता है। इस बार का मुद्दा है:


अग्निवेशः बनेंगे बॉस या होंगे फ्लॉप?


आप उपरोक्त मुद्दे पर अपने विचार स्वतंत्र ब्लॉग या टिप्पणी लिख कर जाहिर कर सकते हैं।


नोट: 1.यदि आप उपरोक्त मुद्दे पर अपना ब्लॉग लिख रहे हों तो कृपया शीर्षक में अंग्रेजी में “Jagran Junction Forum” अवश्य लिखें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका शीर्षक “स्वामी की अस्मिता” है तो इसे प्रकाशित करने के पूर्व स्वामी की अस्मिता Jagran JunctionForum लिख कर जारी करें।

2.पाठकों की सुविधा के लिए Junction Forum नामक नयी कैटगरी भी सृजित की गई है। आप प्रकाशित करने के पूर्व इस कैटगरी का भी चयन कर सकते हैं।


धन्यवाद

जागरण जंक्शन परिवार


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh