Menu
blogid : 4168 postid : 153

चीन बनाम भारत!

जनरल डब्बा
जनरल डब्बा
  • 50 Posts
  • 63 Comments

चीन के मुकाबले भारत का कमजोर रक्षा बजट चिंता का विषय है। क्योंकि , भारत के पास सुरक्षा हालात काफी नाजुक हैं। लिहाजा, भारत को चुस्त तैयारी की जरुरत है। चीन के नियत का पता इसी बात से लगता है कि उसने तिब्बत क्षेत्र में पक्के सड़क बनाने शुरू कर दिए हैं। वही हमारा दुश्मन देश पाकिस्तान उसे अपने सरजमीं पर बेस कैंप उपलब्ध करा चूका है। जहीर है भीतर भीतर चीन भारत को घेरने की नियत से ऐसा कर रहा है। भारत एक शांति प्रिय राष्ट्र है। पर इसकी संप्रभुता पर कोई आँख गड़ाये तो बर्दाश्त करना और मूकदर्शक बनना हमारे राष्ट्र का अपमान है। सरकार का चीन के बढ़ते सैन्य बजट पर नरम रुख हमे मुग़लों के आखिरी वक्त के ठन्डे पड़े शासकों की याद दिलाता है। भारत सरकार की चीन के नापाक मंसूबे को जानने के बाद भी उदासीनता हमें महंगा पड सकता है। एक बार तो हम तिब्बत खो चुके हैं । अब उससे हमे सीख लेते हुए अपनी तैयारी मुक्कमल रखनी चाहिए। रक्षा बजट में कटौती भारत के लिए खतरा है। वर्तमान हालात सीमा पर यह है कि चीन अपने कैंप में हथियार घंटों में पहुंचा सकता है। वही भारत कोवहाँ तक पहुँचने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। यानी हमारी तैयारी अधूरी है। रक्षा मंत्री को इसे लेकर पहल करनी ही चाहिए। अन्यथा आने वाला समय हम पर भरी पड़ सकता है।

– सौरभ के.स्वतंत्र

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh