Menu
blogid : 8098 postid : 1353370

जय जापान जय भारत !

युवामंच
युवामंच
  • 69 Posts
  • 19 Comments

आदरणीय मित्रों ,…सादर प्रणाम !

उगते सूर्य वाले महान देश जापान के अप्रतिम सहयोग से भारत में द्रुतगामी बुलेट ट्रेन की आधार शिला रखी गयी !………..चौदह सितम्बर का महान मैत्रीपूर्ण आयोजन हिन्दुस्तानी तस्वीर तकदीर में विशेष स्थान पा चुका है !……..भारत को पूर्ण विश्वास है कि उदीयमान होने वाली विकसित सुबह मानवता के लिए अत्यंत कल्याणकारी होगी !……….हमारा प्रियम मित्र जापान अनेकों विषयों में हमारा गुरु है या बन सकता है ,……..जापान की विशेषज्ञता, दक्षता, कर्मठता, राष्ट्रवादिता, एकजुटता, प्रियता, सरलता, सम्पन्नता, स्वच्छता सम्पूर्ण मानवता के लिए आदर्श है ,…..जापान के कर्तव्यपरायण नागरिक मानवता की अनमोल धरोहर हैं !……….यूं तो संसार के प्रत्येक राष्ट्र और व्यक्ति में अवश्य ही कुछ विशेषता होती है ,………..परन्तु जापान और इजरायल वर्तमान भारत के लिए विशेष आदर्श हैं !……….दुष्ट त्रयी सत्ताओं के सिवा सम्पूर्ण संसार हमारा श्रेष्ठ मित्र है या बन सकता है ,………बन तो ये भी सकते हैं लेकिन श्रेष्ठता को अपनाना चीन पाकिस्तान उत्तर कोरिया के लिए अभी बहुत कठिन लगता है !………….प्रत्येक देश समाज की अपनी सुलभताएँ समस्याएं संभावनाएं कुंठाएं होती हैं ,….हमारे बीच कई स्तरों पर मतभेद, प्रतियोगिता या संघर्ष हो सकते हैं ,……. सच्चा व्यवहारिक मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर हम प्रत्येक समस्या का यथासंभव समाधान कर सकते हैं !……..कालगति संसार में सबका उदार सहयोग पाकर सुखमय सरलता से चलती है !………. जापान के ऐतिहासिक उदार सहयोग के लिए हम ह्रदय आत्मा से आभारी है !………

जापानी प्रधानमंत्री आदरणीय श्रीमान शिंजो आबे जी और उनकी आदरणीया धर्मपत्नी जी की यह स्मरणीय भारत यात्रा हमारे लिए अनमोल रही !……………भारत जापान में पुरातन परिपक्व आतंरिक मैत्री है !……..पूज्य नरेंद्र भाई मोदीजी के नेतृत्व में इस मैत्री को अनुपम प्रगाढ़ता मिली है !………पूज्य प्रधानमंत्रियों का सार्वजनिक पथप्रदर्शन अद्भुत रहा ,….भारतीय परिधान में जनअभिवादन स्वीकारते शिखर जापानी युगल अत्यंत मोहक लगे !……..गुजराती जनता का स्वाभाविक विशेष उत्साह भारत के प्रत्येक प्रांत क्षेत्र नागरिक ने महसूस किया !……….गांधी आश्रम के साथ शिखरपुरुषों का ऐतिहासिक सैद सादी मस्जिद भ्रमण सुखद आश्चर्य लगा !………नवभारतीय मन्त्र ‘सबका साथ सबका विकास’ धरातल पर और पुष्ट प्रमाणित हुआ !……….हमारे पूज्य प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य हमारे लिए महान ही होते है ,………शिलान्यास समारोह में आदरणीय जापानी प्रधानमंत्री महोदय का उद्बोधन भारतीय आत्माओं को छू गया !…….आपके प्रेमिल नमस्कार ने हमारा दिल जीत लिया है !……जय भारत जय जापान कहकर आपने उत्तम मैत्रीपूर्ण मानवता को अभिव्यक्त किया है !……….माननीय मोदीजी को महान वैश्विक नेता बताकर आपने उच्च घनिष्ठ आदर्शों को प्रकट किया है !…….श्रीमान शिंजो आबे जी स्वयं एक महान वैश्विक नेता हैं !……….मानवता इस महान मैत्री का भी हार्दिक अभिनन्दन करती है !……….हम सम्पूर्ण संसार में पवित्र मैत्री भाव मजबूत करना चाहते हैं !………मानवता को मैत्री से महान सुख मिलता है !……….शत्रुतापूर्ण कुंठित अहंकारी तानाशाह अमानुषों का भयानक पतन नियति द्वारा निश्चित होता है !……….भय फैलाकर स्वतुष्टि चाहने वाला कुकर्मी स्वयं दहकते ज्वालामुखी पर खड़ा होता है !……… हमारी धैर्यवान धरती माता उचित समय पर सबको समेट लेती हैं !…….सच्चे धरतीपुत्रों की तीव्र पुकार सदैव सुनी जाती है !……पुरुषार्थी मानवता का प्रत्येक सद्प्रयास सफल होता है !……..उत्तर कोरियाई तानाशाह भी अपने भयानक अंत की तरफ तेज दौड़ लगाता दिख रहा है !………हम सर्वनियन्ता परमपिता से प्रिय जापान के साथ सम्पूर्ण मानवता के सुख शान्ति की प्रार्थना करते हैं !

अंततः,… इस विशालकाय बुलेट रेल परियोजना के प्रारंभ से उन्नत भारतीय आशाओं को और पंख लगे हैं !………..इसकी पूर्ण सफलता के प्रति हम निश्चित निश्चिन्त हैं !….. भारत अपने पूज्य तपस्वी दूरदृष्टा विकासपुरुष प्रधानमंत्री का पुनः अभिनन्दन करता है !……आत्मीय उदार भाव से तकनीकी आर्थिक शैक्षिक आदि समस्त सहयोग के लिए हम जापान का पुनः पुनः हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं ,……श्रद्धेय श्री शिंजो आबे जी को पुनः पुनः हार्दिक अभिनन्दन नमन वंदन करते हैं ,……विकासशील भारत आज अपने विकसित मित्र जापान की हार्दिक जयकार कर रहा है !…….हमें पूरा विश्वास है कि मैत्रीपूर्ण उन्नत साझेदारियों से हम मानवता के उत्तमोत्तम लक्ष्यों को प्राप्त करते रहेंगे !……….जय जापान जय भारत !…….…….ॐ शान्ति !……….भारत माता की जय !!………वन्देमातरम !!!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply