Menu
blogid : 12455 postid : 1345741

वो देखो अपना तिरंगा ऊंचे से ऊंचा लहराता है…

jagate raho
jagate raho
  • 456 Posts
  • 1013 Comments

Tiranga


सदा भवानी दायिनी गौरी पुत्र गणेश,
पंच देव रक्षा करें ब्रह्मा विष्णु महेश।
ब्रह्मा विष्णु महेश, दिन है मंगलवार,
स्वतंत्रता दिवस हम मना रहे देख रहा संसार।
बहुत सारी कुर्बानी देकर हमने आजादी पायी,
भारत की जनता को ७१वीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कुदरत भी हंसती है,
हर बाग़ की कलियाँ, फूल बनकर खिलती हैं।
भादो मास का आठवाँ दिन, कृष्ण जन्माष्टमी,
देशवासियों ने इस बार दोनों पर्वों की तैयारी की।
वो देखो अपना तिरंगा ऊंचे से ऊंचा लहराता है,
ब्लड प्रेशर पाक-चीन का डेंजर जोन बन जाता है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply