Menu
blogid : 15051 postid : 1331704

अथ श्रीश्री1008 “मोदी के तीन वर्ष” महात्म

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

व्यंग्य .अथ प्रथमोध्यायः .”नरेंद्र मोदी के तीन वर्ष” ,एक ऐसा बर्थडे समारोह होगा जो तीन वर्ष के विलक्षण बालक का बर्थडे होगा जिसको समारोह के रूप मैं सम्पूर्ण विश्व मनाएगा | २६ मई पर जन्म दिन से मनाया जाना वाला यह समारोह १५ जून तक धूम धाम से मनाया जायेगा | जिसमें राजतन्त्र का खुलकर उपयोग होगा | मीडिया खुलकर इस माहात्म्य का गुणगान करेगा | सर्वोत्तम गुणगान करने कि होड़ लगी रहेगी | गुणगान करने वालों का ,व्यास गद्दी पर विराजमान बक्ताओं का ,कविओं लेखकों ,समाचार पत्र पत्रिकाओं का देव तुल्य सम्मान होगा | जिनका भविष्य अति उत्तम होगा | अच्छे दिनों कि आशा उनके लिए दुर्लभ नहीं होगी | ……………………………………………………………………………………….श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद दूसरा सामूहिक बर्थ डे होगा जो इतने विशाल रूप मैं मनाया जायेगा | मुसलमानों मैं रमजान का पवित्र महीना जो पूरे महीने मनाया जाता है | वहीँ हिन्दुओं मैं पुरुषोत्तम मास,श्रावण,मास के नाम से मनाया जाता है | श्रीमद भगवत परायण भी साप्ताहिक या पाक्षिक होता है | जहाँ ईश्वर के गुणगान करते भक्त भाव विह्वल होते पुण्य कमाते हैं | …………………………………………..“मोदी के तीन वर्ष” नामक विलक्षण बालक की महिमा अपरम्पार है | इस माहात्म्य को देव गुरु बृहस्पति सी “दूरदर्शन” ,गुरु शुक्राचार्य से “प्राईवेट चॅनेल्स” व्यास गद्दी पर हैं | वहीँ विभिन्न अख़बार भी अपनी अपनी व्यास गद्दी संभाल चुके हैं | हिंदुस्तान के लगभग हर शहर कस्वे के व्यास गद्दी के आयोजक वहां के विधायक या सांसद होंगे | ………………………………………………….जैसे कृष्ण की बर्थडे जन्माष्टमी हर घर मैं हर मंदिर मैं मनाई जाती है उसी तरह इस विलक्षण बालक की बर्थडे हर घर मैं हर टी वी चॅनेल्स पर देखि सुनी ,और अखवारों मैं पडी जाएगी | श्री कृष्ण को भगवन स्वरुप महर्षि व्यास ने महाभारत लिख कर बनाया | महाभारत के श्रीमद्भागवत गीता के ईश्वर साक्षात्कार ने उन्हें ईश्वर सिद्ध कर दिया |……श्रीमद भगवत मैं लोगों ने भगवन से सीधा साक्षात्कार किया उनके अनमोल बचनों को पड़ा | उनके विराट स्वरुप को महसूस किया और उन्हें भगवन मान पूज लिया | …………………………………...भगवन श्री कृष्ण ने स्वयं अपने को भगवन कहते सिद्ध किया | ..उसी का अनुसरण भगवन रजनीश ने किया और अपने को भगवन स्थापित किया | .……………………..अब भगवन स्वरुप नरेंद्र मोदी हो चुके हैं | जितना भक्ति भाव जनता ने भगवन श्रीकृष्ण पर जताया उसी तरह मोदी जी पर भी भक्ति भाव उपज रहा है | इस भक्ति भाव उपजने और भक्तों का उद्धार करने के लिए ही मीडिया के बृहस्पति और शुक्राचार्य जी जान से लगे हैं | .……………………..श्रीकृष्ण ने भी आरम्भ मैं अर्जुन को समझाना चाहा कि वे ही भगवन है तो अर्जुन ने उनकी खिल्ली उड़ाई और बहस करने लगे | ………….अर्जुन ने कहा था कि आप का जन्म तो अभी हालका है .और सूर्य का जन्म बहुत पुराना है तब मैं इस बात को कैसे समझू कि आपही ने कल्प के आरम्भ मैं सूर्य से यह योग कहा था | …………………..तब श्रीकृष्ण ने कहा था हे अर्जुन मेरे और तेरे बहुत से जन्म हो चुके हैं उन सबको तू नहीं जानता | |…………………………….”जब जब धर्म की हानि और अधर्म की बृद्धि होती है तब तब ही मैं लोगों के सन्मुख प्रकट होता हूँ | साधु पुरुषों के भले अच्छे दिनों के लिए ,पाप कर्म करने वालों के विनाश करने के लिए और धर्म की अच्छी तरह स्थापना करने के लिए ही मैं युग युग मैं प्रकट हुआ करता हूँ |” …………………….अर्थात जो तू सूर्य को प्रकृति का सर्वोपरि करता समझ रहा है मैं उससे भी पाहिले सब विकास पूर्व जन्मों मैं कर चूका हूँ | ……………………………………………………………………………{“यानि मोदी जी जिस पूर्व काल के सूर्य (कांग्रेस ) के किये विकास को अपना सिद्ध कर रहे हैं वह सब भगवन श्रीकृष्ण से मोदी जी द्वारा पूर्व जन्मों मैं ही किया जा चूका है | अतः उस सब विकास कार्य के असली कारक मोदी जी हैं ”

ॐ शांति शांति शांति……………………….इति प्रथमोध्यायः

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply