Menu
blogid : 15051 postid : 794429

एक से एक हटे तो एक सौ ग्यारह होंगे (१११)…महाराष्ट्र सिद्ध कर देगा

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

भारत के परम सिद्धी प्राप्त नरेंद्र मोदी जी ,गुजरात ,और दिल्ली यहाँ तक जापान अमेरिका भी सिद्ध कर चुके हैं | किसी भी लक्ष को भेदना उनकी एकाग्रता की पहिचान है | ध्यान मग्न व्यक्ति योगी हो जाता है | सिद्धी प्राप्त कर लेना उसके लिए सुगम होता जाता है | ………………....एक और एक ग्यारह होते हैं यह दुनिया जानती है | शिव सेना के साथ साथ एक और एक ग्यारह सिद्ध हो चूका है | किन्तु अब शिव सेना को हटा कर शून्य नहीं होगा ,एक सौ ग्यारह होगा यह भी सत्तारूढ़ होकर सिद्ध कर ही देंगे | अब एक और एक ग्यारह का मुहावरा पुराना हो जायेगा | शिव सेना को हटा कर मोदी लहर मैं सब को धो दिया जायेगा | लूटी पिटी कांग्रेस ,शरद पवार से विमुख ,सब कुछ जनता को दिग्भ्रमित ही करेगा | उस पर गांधी जी का स्वच्छता अभियान मैं छाते नरेंद्र मोदी सब कुछ सम्मोहन ही करेगा | मीडिया सम्राट आजतक का मोदी गुणगान सोने मैं सुहागा होता ही है | ……………..शिव सेना का एक ,कांग्रेस का एक और शरद पवार का एक तीनो एक मोदी की झोली मैं एक सौ ग्यारह बन चमकेंगे | अब किसी को निकाल फैंकना भी शक्ति का पर्याय हो जायेगा | राजनीती मैं एक नयी सिद्धी हो जाएगी | ……………………………………………………....एक नया खेल….. मैं बन जाऊँ भारतीय जनसंघ तुम बन जाओ कांग्रेस | जनसंघ अपना स्वरुप खो चुकी है | साम्प्रदायिक थी यही कहते थे न | जो कुछ विचारधारा थी सब विलीन हो चुकी है | हिन्दू स्वरुप ,हिन्दू राष्ट्र ,एक सामान कानून ,धारा ३७० ,राम मंदिर सब कुछ राष्ट्रीय मंच पर नहीं हो सकता |इसलिए सब कुछ शिव सेना को देकर जनसंघ के आधुनिक संस्करण बना जीवंत कर दिया | ………………………….जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी बनी .कांग्रेस की नीति ,नेताओं को आत्मसात करते कांग्रेस मय हो चुकी है | कांग्रेस का डुप्लीकेट भी कांग्रेस ही होगा | वैसे ही हिंदी फिल्मों की तरह …| जवाहर कोट पहिने .,गांधी ,सरदार पटेल की भक्ति करते कौन नहीं भ्रमित हो जायेगा | अब असली कांग्रेस को कोई कैसे पहचानेगा | बहुत ही दिव्य दृष्टी पैदा करनी पड़ेगी | ……………………………………………………………....जनसंघ का पुनर्जीवन यदि विपक्षी कांग्रेस द्वारा हो जाता तो वह घातक ही होता भारतीय जनता पार्टी के लिए | फिर अपने ही अंग को जनसंघ स्वरुप देकर क्यों नहीं पुनर्जीवित किया जाये | अब हिन्दू संरक्षक शिव सेना ही होगी | और भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के मुखौटे मैं देश विदेश मैं अपना साम्राज्य फैलाएगी | असली कांग्रेस मैं हूँ ,मेरी पार्टी है जिसमें सरदार पटेल गांधी पूजे जाते हैं | अब जेम्स बांड की अगली फिल्मों मैं हीरो मैं ही रहूंगा | जनता को तो मनोरंजन करना है हीरो कोई भी हो उससे उसे क्या लेना देना | व्यवसायियों को अपनी व्यसायिक दृष्टी रखनी होती है ,वे चाहे देश के हों या विदेश के ..| ………………………………….….श्रीमद भगवत गीता मैं भगवन कृष्ण ने योग सब के लिए सुलभ कर दिया है | ध्यान मग्न होकर किसी भी सिद्धी को प्राप्त कर लेना आम जनता के लिए भी सुलभ है | भक्तिमय होकर योग सिद्ध करो यही मोदी जी विश्व मैं सन्देश देकर मार्ग दर्शन कर रहे हैं | लक्ष प्राप्त करना है तो सिद्ध पुरुषों का अनुसरण करना ही हितकर होता है | ………………..ओम शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply