Menu
blogid : 15051 postid : 741456

चाणक्य …..मैं हूँ …. मेरे आंसू भी देखो ..

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

राम देव……………. भी अपने को चाणक्य कह रहे हैं यह कैसे हो सकता है | उन्होंने दिए गए इंटरव्यू मैं चौथी सफल कूटनीतिक राजनीतिक ऐतहासिक जीत बताई | राम की ,कृष्ण की ,चाणक्य की और चौथी नरेंद्र मोदी की | सीधा नहीं किन्तु अपने को चाणक्य सिद्ध करना चाह रहे हैं | क्या राज नाथ ,क्या आडवाणी ,क्या सुषमा स्वराज या स्वयं मोदी ,विश्व हिन्दू परिषद ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ……? …………………………………………….राम देव को जनाने सलवार कुरता पहिनने को मजबूर करने पर कांग्रेस के शासन का अंत की चुटिया खोल चुके राम देव आज खुशी से नहीं फूले समां रहे | हरिद्वार मैं प्रवेश कर ,अन्न ग्रहण कर चाणक्यवतार की मोहर लगा चुके है | …………………………………………………………….रामदेव को चाणक्यवतार स्वीकार कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विवाद ही ख़त्म कर दिया और भविष्य के लिए हिन्दू वोट आकर्षण और भी बड़ा दिया | राजगुरु घोषित हो चुके हैं रामदेव | योग गुरु नहीं अब राजगुरु हूँ मैं | यदि मुझे आँख दिखाई तो …सत्ता दिलाने वाला सत्ताच्युत भी कर सकता है …| सावधान …| ……………………………………………………………………………………..लेकिन क्या यही सत्य है राम देव ही चाणक्य हैं …? यह सत्य नहीं लगता ..| फिर कौन हो सकता है चाणक्य …? क्या विश्व हिन्दू परिषद …? नहीं यह भी नहीं ..| क्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ….? यह भी नहीं लगता ,क्यों कि यदि इसमें चाणक्य बुद्धी होती तो अब तक बहुमत से सरकारें बना चुके होते | जैसे तैसे राम राम करते मिली जुली मैं , अटल विहारी बाजपेयी जी को प्रधानमंत्री बना पाये | …………………….अमा क्या हो गया फिर कौन है चाणक्य …………? अब मुझे नींद आ रही है कल बताऊंगा ………………………………………..ओम शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply