Menu
blogid : 15051 postid : 762379

नव विवाहित मोदी बजट .. भगवन (निवेशक ) तेरा सहारा

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

तुम्हीं (निवेशक ) हो माता पिता तुम्हीं हो तुहीं हो बंधू सखा तुम्हीं हो ..…………….. .यही संस्कृत मैं भी कहा गया ……………… ..त्वमेव माता च पिता त्वमेव त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव | त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव त्वमेव सर्वं मम देव देवाः || ……………………………………………….. हमारे भारत का भविष्य अब प्रभु आप (निवेशकों ) पर ही है | आप खुश रहोगे तो हम सुख चैन से मेट्रो मैं घूम सकेंगे | आप खुश रहोगे तो हमारी बद्रीनाथ केदार नाथ की यात्रायें सुगम हो जाएंगी | हमारे रेल तंत्र को विश्व लेवल पर स्थापित किया जा सकेगा | हम हवाई यात्राओं का सा सुख भोग सकेंगे | आखिर क्यों घबरा रहे हो आप हम तो आपके स्वागत के लिए ,बजट मैं ,रेल बजट मैं पूरा खाका तैयार कर रहे हैं यहाँ तक मीडिया को भी हमने अपने बस मैं कर लिया है | वह भी सरकार के द्वारा तैया सपनों को बड़ा चढ़ा कर मन लुभा रहा है | ………....क्यों घबरा रहे हो हम महात्मा गांधी के ही मार्ग पर आ गए हैं | सरदार पटेल की लोह प्रतिमा भी बना रहे हैं | हम हिन्दू धर्मियों के द्वारा विजयी अवश्य हुए हैं किन्तु हम भारतीय संविधान के अनुसार ही तो हैं | भगवा वस्त्रो से सजे हमारे मंत्री हैं तो क्या हम अभी राम मंदिर तो नहीं बना रहे हैं | हमने अभी धरा ३७० तो ख़त्म नहीं की | देश भी शांत है | हम वादा करते हैं हम सिर्फ विकास पर ही सोचेंगे ,विकास के आलावा कुछ नहीं | यह इस से सिद्ध हो जाता है कि हमने राम मंदिर के लिए कुछ भी प्रावधान नहीं रखा है | …………………………..…आप यहाँ आओ तो हम तुम्हें सब सुख सुविधाएँ देंगे | आप का धन दिन दूनी रात चौगुनी बृद्धि करेगा | सोनिया गांधी जी की बातों मैं मत आओ कि बजट मैं कुछ भी नया नहीं है | इन्शुरन्स सेक्टर मैं ४९ प्रतिसत से ज्यादा एफ डी आई नहीं बड़ाई | आप आओ तो हम क्या कुछ देते हैं देखना | इन्शुरन्स सेक्टर पाहिले ही घाटे मैं है फिर भारत का प्रतिसत सब समेट लेता है यही डर है | लालू जी की बातों मैं भी न आना की विदेशियों के पास पैसा कहाँ है | ……………………………………………………………………………………..पी पी पी मॉडल के लिए भी हम और आकर्षक बना रहे हैं | हमारे मीडिया ने बजट ने बहुत ऊँचे ऊँचे ख्वाब तो देख लिए है वे सब अब तुम्हारे ही सहारे पूरे हो सकते हैं | ……………………………………१०० मॉडल शहर आप ही बनाओगे ,भारतीय जनता पार्टी की लाज मोदी जी की लाज अच्छे दिनों का आगाज अब भगवन आपके बिना नहीं हो सकता | पिछली सरकार कुछ छोड़ नहीं गयी | कहाँ से होगा पूरा …? कैसे होगा …?………………………………………………………...ओम शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply