Menu
blogid : 15051 postid : 770249

माननीय जी महाभारत,गीता क्या शिक्षा देंगे …?

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

माननीय सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जी का यह बयां की यदि वे ताना शाह होते तो पहिली कक्षा से गीता ,महाभारत अनिवार्य कर देते | क्यों की महाभारत और गीता हमें जीने की कला सिखाते हैं | हमें अपनी प्राचीन परम्पराओं की और लौटना चाहिए | यदि हम उनका अनुकरण करते तो हिंसा और आतंकवाद की समश्यायें नहीं रहती | …………………………………………....माननीय जी क्या भारत का कोई हिन्दू महाभारत से ग्रन्थ को अपने घर मैं रखना चाहेगा | महाभारत की विभीषिका से घबरा कर महाभारत को घर मैं रखना भयावह समझा जाता है | क्या सीख ,मर्यादा मिल सकती है वर्तमान मनुष्यों को महाभारत से …? | क्या भीष्म पितामह से सीख ले सकते हैं जिन्होंने अपने पिता की प्रेयसी से विवाह कराने हेतु, भीष्म प्रतिज्ञा की ,और जीवन पर्यन्त अविवाहित रहे | किन्तु अनैतिक्ताओं के मूकदर्शक रहे | क्या नहीं अत्याचार ,अनैतिकताएं उन्होंने देखीं पांडवों के प्रति | क्या सिर्फ इसलिए की कौरव वैध संतान थे और पांडव अवैध | क्या धृतराष्ट्र से सीख ली जा सकती है जो पुत्र मोह मैं पांडवों पर अधर्म के मूक बने रहे | क्या इसीलिये कि पांडव , उनके भाई की बहु कुंती की अवैध संतान थी | पाण्डु पाण्डु रोग से पीड़ित थे और संतान उत्पन्न करने के अयोग्य थे उनको संसर्ग करना भी प्राण घातक था | पाण्डु की दुसरी पत्नी अपने मैं संयम नहीं रख सकी और पाण्डु काल कलवित हो गए | क्या यही कारण था धृष्टराष्ट्र का मौन धारण का ….? क्या गुरु द्रोणाचार्य द्वारा एकलब्य का अंगूठा गुरु दक्षिणा मैं मांग लेना क्या गुरु की मिशाल है ,जिस गुरु ने कभी एकलव्य को शिक्षा दी ही नहीं | द्रोपदी के पाँच पति होना क्या मर्यादा स्थापित करती है | छल कपट जुआ द्रोपदी चीर हरण क्या सीख देंगे | महान विद्वान विदुर जिनकी नीतियों की सर्वत्र माननीयों मैं गणना होती थी अपनी उत्पत्ति से क्या मर्यादा देंगे | कर्ण की उत्पत्ति और अंत तक भावनात्मक दोहन कर किया अंत, क्या मिशाल देगा | अकेले अभिमन्यु चक्रव्यूह मैं घेरकर निहत्ते होने पर मारना , अंत क्या सिद्ध करेगा | घटोत्कच की उत्पत्ति और अंत क्या मिशाल देगा | धर्म युद्ध कहे जाने वाले महाभारत मैं अधर्म की ही जय होती रही | दो मामाओं ने धर्म की अपने अपने तरीके से व्याख्या करके अपने अहं की खातिर धर्म को गुड गोबर कर दिया | अधर्म को धर्म सिद्ध करना कूटनीतिज्ञों और लेखकों का कार्य रहा | क्या धर्म है क्या अधर्म यह समझा ही नहीं जा सकता वर्तमान परिपेक्ष मैं तो क्या शिक्षा पाएंगे | ……………………………….…….जिस महाभारत का नाम लेना भी भय का कारण बन जाता है उसे सिर्फ सीरियलों मैं या फिल्मों मैं देखना ही ज्ञान बर्धक हो सकता है किन्तु बाल सुलभ मन को भ्रमित ही करते महाभारत ही रच सकता है | पूरे विश्व की १८ अक्सोहिनी सेना के साथ सर्वनाश करने वाली महाभारत की गाथा बाल मन मैं क्या शांती सन्देश देगी | कुछ भी अनैतिक करो उसे नैतिक सिद्ध कर दो | यही जीतने वाले की राजनीती होती आई है | क्या राजनीती सीखना ही उद्देश्य होगा | …………..….युद्ध के प्रारम्भ मैं अपने ही नाते रिश्तेदारों ,मित्रों , को देखकर .जो अर्जुन कुलके होने वाले नाश से इतना भयभीत हो चूका था कि उसने अपने हथियार रख दिए और युद्ध न करने की ठान ली | शांति के ज्ञाता अर्जुन ने कितने शांति पूर्ण ढंग से अपने विद्वता पूर्ण बचनों से कृष्ण को प्रभावित किया था | कितने नैतिक धर्म मय विचार थे अर्जुन के ………….अर्जुन ने कहा था अपने ही कुटुंब को मारकर हम कैसे सुखी होंगे ……? यद्यपि लोभ से भ्रष्ट चित्त हुए ये लोग कुल के नाश से उत्पन्न दोष को और मित्रों से विरोध करने मैं पाप को नहीं देखते तो भी हे जनार्दन ..कुल के नाश से उत्पन्न दोष को जानने वाले हम लोगों को इस पाप से हटने के लिए क्यों नहीं विचार करना चाहिए ….? कुल के नाश से सनातन धर्म नष्ट हो जाते हैं ,धर्म के नाश हो जाने पर सम्पूर्ण कुल मैं पाप भी बहुत फैल जाता है ,पाप के अधिक फैल जाने से कुल की स्त्रियां दूषित हो जाती हैं ,स्त्रीयों के दूषित हो जाने पर वर्ण शंकर संतान होती हैं | वर्ण शंकर कुलघातियों और कुल को नरक मैं ले जाने के लिए ही होता है | इन वर्ण शंकरात्मक दोषों से कुल घतियों के सनातन कुल धर्म और जाति धर्म नष्ट हो जाते हैं || ……………….हा शोक ….हम लोग बुद्धिमान होकर भी पाप करने को तैयार हो गए हैं ,जो राज्य और सुख के लोभ से स्वजनो को मारने को तैयार हो रहे हैं | ………………….इतने धर्म मय समझदारी वाले विचारों को कृष्ण ने किस तरह अपनी कुशल वाक शक्ति से बार बार धर्म ,योग , अध्यात्म ,विराट स्वरुप से सम्मोहित कर ,भयभीत कर युद्ध करवा ही दिया और सब कुछ नष्ट भ्रष्ट करते विजय पाई | किन्तु यह बाल सुलभ मन पर क्या प्रतिक्रिया छोड़ेंगे क्या बाल मन महसूस करेगा …? क्या उसने राजनीती मैं जाकर राज्य करना है …? शांति स्थापित करना है | त्याग करना …| या सब कुछ त्याग कर सिर्फ भक्ति ही करनी है | क्या मर्यादाएं होंगी …….? क्या शिक्षा ग्रहण करेंगे बाल मन …..? त्याग करके भक्ति करने वाले क्या सन्यासी बन जाएँ ,यही शिक्षा मिलेगी बाल मन को या शस्त्र उठकर महाभारत रच दें …? …………………………धर्म आत्म शांती है | कर्म जीव का स्वाभाव है | किन्तु शिक्षा एक मार्ग है जिससे अपना जीवन और लक्ष्य सुगम कर सकते हैं | …………………………………..इसीलिये तानाशाही राज शाही का अंत हुआ | विचार उत्पन्न होना और उसको कार्यान्वित कर देना ही ताना शाह का काम होता है | भगवन की कृपा से अब तानाशाही नहीं है ………..…..ओम शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply