Menu
blogid : 5455 postid : 488

बेसन की बर्फी- besan burfi

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

besan burfi recipeबेसन का उचित मात्रा मे सेवन शरीर के सामान्य कामकाज को सुनिश्चित करने में प्रभावी है, यह पेट के लिए अच्छा है और  मधुमेह के रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी है, इसके अलावा यह  ब्लड प्रेशर की समस्याओं और पेट के विभिन्न रोगों के लिए उपयोगी है. बेसन का प्रयोग सब्जियों मे तो होता ही है,  इसके अलावा मिठाई के तौर पर भी किया जा सकता हैं,


कितने लोगों के लिए : 8


सामग्री

500 ग्राम बेसन, 250 ग्राम चीनी, 50 ग्राम खोया, 10 बारीक कटे बादाम, 2 टी स्पून इलायची पाउडर, 250 ग्राम घी।


विधि

बेसन को 150 ग्राम घी में मिला दें। कड़ाही में बचे हुए घी को डालकर बेसन को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। अब उसमें खोया मिलाएं और थोड़ी देर धीमी आंच पर रखने के बाद उतार लें।

अब एक तार वाली चीनी की चाशनी बनाकर भुने हुए बेसन में मिला दें। अब इस मिश्रण को तेल लगे हुए प्लेट में डालकर फैला दें। उसे कटे हुए बादाम और पिस्ते से सजाएं। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।




Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply