- 627 Posts
- 81 Comments
फलों का राजा आम जिसमें अनेकों गुण हैं। आम का सबसे बड़ा गुण तो यही है कि यह बहुत ही स्वादिष्ट और आकर्षक फल है। दूसरी बात ये कि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। आम में पोटैशियम और बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है। आम के गूदे में जो रेशा होता है वह न केवल हाज़मे के लिए लाभकारी है बल्कि ये कोलेस्ट्रॉल भी घटाता है और कैंसर की बीमारी भी रोकता है। इस समय दुनियां में आम की सैकड़ों प्रजातियां हैं। जब आम में इतने सारे गुण हों तो कौन नहीं इसे खाना चाहेगा। आइए हम आपको बताते हैं आम की लस्सी बनाने का तरीका।
कितने लोगों के लिए: 4
प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री
1 आम, 1 टे.स्पून चीनी, 1 कप दही, 2-3 केसर, एक चुटकी हरी इलायची पाउडर
बनाने की विधि
आम का गूदा निकालकर उसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। इसे एक बाउल में रख लें। अब उसी मिक्सी में दही, चीनी और वर्फ के टुकड़े डाल कर उसे अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें पीसे हुए आम को डालकर फिर से सबसे कम स्पीड पर आधे मिनट के लिए मिक्सी चला लें। अब इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लें। इसे केसर से सजा कर ठंडा ही सर्व करें।
Read Comments