Menu
blogid : 5455 postid : 234

मैंगो विद आइसक्रीम

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments


mango wid icecreamफलों का राजा आम जिसमें अनेकों गुण हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट और आकर्षक फल है। दूसरी बात ये कि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। आम के गूदे में जो रेशा होता है वह न केवल हाज़मे के लिए लाभकारी है बल्कि ये कोलेस्ट्रॉल भी घटाता है और कैंसर की बीमारी भी रोकता है। आम का उपयोग केवल एक फल के रूप में ही नहीं डेजर्ट के रूप मे भी किया जाता है।


कितने लोगों के लिए : 4


सामग्री

2 आम, 5 स्कूप वनीला आइसक्रीम, 1 गिलास दूध, स्वादानुसार चीनी, 1/4 टी स्पून पिसी इलायची, 2 टी स्पून बादाम, पिस्ता और काजू के टुकड़े।


विधि

आम धोकर छिलका उतार लें। फिर छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में ब्लेंड करें। अब इसमें स्वादानुसार चीनी और 1 गिलास दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर आम मिश्रण को ग्लास में डालें। आइसक्रीम को फेंटकर झाग बनाते हुए ग्लास में डालें। ऊपर से मेवे डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।



Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply