Menu
blogid : 5455 postid : 285

केसर पिस्ते का दूध

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

kesar pista recipe केसर अपनी खुशबू और रंग के कारण विभिन्न पकवानों और मिठाइयों में डाला जाता है। इसका प्रयोग रस-मलाई, हलवा, खीर, लडडू, पेड़े, राज-भोग इत्यादि में किया जाता है। इसके साथ दूध से बने पदार्थों में केसर का उपयोग होता है। भोजन में महक और रंग भरने के साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसके कई लाभ हैं। पेट में दर्द, अपच या गैस होने पर केसर का सेवन लाभकारी रहता है।


कितने लोगों के लिए : 7


सामग्री

5 गिलास दूध, थोड़ी सी केसर, 10 बादाम, 10 पिस्ता, 4 टेबलस्पून काजू, 2 टीस्पून शक्कर, 2 छोटी इलाइची।


विधि

1. सबसे पहले केसर को गुनगुने दूध में पांच मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद बादाम और पिस्ता को गरम पानी में डालकर, इनके ऊपर का छिलका निकाल लें फिर बारीक काट लें।

2. अब काजू को गरम पानी में उबालकर फिर पीसकर पेस्ट बना लें।

3. छोटी इलायची के बीज निकालकर इन्हें भी पीसकर पाउडर बना लें।

4. अब दूध को उबालकर कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं।

5. इसके बाद इसे लगातार हिलाते हुए काजू का पेस्ट डालें। फिर केसर और पिसी इलायची डाले।

6. अब इसे आंच से हटाकर शक्कर मिला लें। इसके बाद इसमें ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डाले। अब इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने के बाद इसे पीने के लिए प्रस्तुत करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply