Menu
blogid : 5455 postid : 625

सेंवई बर्फी

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

sewai ki burfiजब सेवई का नाम आता है तो रमजान का महीना याद आ जाता है। रमजान के महीने में बहुत बड़े पैमाने पर इसका उपयोग किया जाता है। सेवई एक ऐसा आहार है जिसे हर तरह के लोग अपने घर पर इस्तेमाल करते हैं, चाहे वह गरीब हो या अमीर।  सेवई से हम हर तरह की चीज आसानी से बना सकते हैं। आम तौर पर हमने लोगों को सेवई की खीर बनाते हुए देखा है। लेकिन घर पर सेवई की बर्फी कैसे बनाई जाती है हम आपको इस बारे मे जानकारी दे रहे है।


कितने लोगों के लिए : 5


सामग्री

1 कप सूजी, 1 कप बारीक सेंवई, 2 कप चीनी, 3 कप पानी, 1/2 कप सूखी मेवा (काजू, बादाम, किशमिश), 1/2 कप देसी घी।


विधि

कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर उसमें सेवईयों को डालकर भून लें। अब बचे हुए घी को गरम करें और सूजी को भी सुनहरा होने तक भूने। एक पतीले में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें। जब सूजी भुन जाये तो उसमें सेवर्ईयां मिलाकर धीमी आंच पर एक मिनट और रखें। इस मिश्रण में चाशनी डालकर धीरे-धीरे चलाते जाएं, जिससे मिश्रण में गुठली न पड़े।

जब सारी चाशनी डाल दें तो मिश्रण में सूखी मेवा डाल दें। धीमी आंच पर इतना चलाये की जमने लायक हो जाये। चिकनाई लगी थाली में पलटकर हाथ से थपथपाएं, ताकि एकसार हो जाये। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो मनचाहे आकार के टुकड़ों में काटकर सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply