Menu
blogid : 5455 postid : 522

स्ट्रॉबेरी चीज केक- Strawberry cheesecake recipe

खाना-खजाना
खाना-खजाना
  • 627 Posts
  • 81 Comments

strawberry cheesecake recipe

स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी, फ़ेनॉलिक फ्लावोनॉइड, फ़ाइटोकेमिकल्स और इलेजिक एसिड जैसे एंटी- ऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो आपकी आंखों से संबंधित समस्याओं को दूर करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम की मात्रा आंखों को तनाव के प्रभाव से भी बचाती है।इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने वाले पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आपने स्ट्रॉबेरी का प्रयोग करके आइसक्रीम और चॉकलेटें काफी खाई होंगी। लेकिन अब हम आपको बताने वाले हैं कि स्ट्रॉबेरी की सहायता से कैसे केक बनाया जाता है।


कितने लोगों के लिए: 2


प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री

11/2 कप मैरी बिस्कुट का चूरा, 11/2 टेबल स्पून बटर, 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी, 1/2 कप ताजा छेना (पनीर), 3/4 कप दही, 3 टी स्पून जेलेटिन, 2 अंडों की सफेदी, 5-6 टी स्पून चीनी।


बनाने की विधि

1.पिघले हुए मक्खन में बिस्कुट का चूरा मिलाएं। फिर इसे एक 20 सेमी.(8 इंच) गोल पाई डिश पर डालकर दबाएं। फर्म करने के लिए फ्रिज में रखें।

2.स्ट्रॉबेरी को धोकर छील लें। थोड़ी स्ट्रॉबेरी बचा लें और शेष की एकसार प्यूरी बना लें।

3.पनीर, दही और चीनी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब चार टेबल स्पून पानी में जेलेटिन को फूलने तक भिगोएं।

4.एक पैन में पानी गर्म करके जेलेटिन को पिघलाएं या फिर माइक्रोवेव में पिघला लें। अब इसे स्ट्रॉबेरी मिश्रण में मिलाएं।

5.अंडे के सफेद भाग को अलग से फेंट लें और स्ट्रॉबेरी मिश्रण में मिलाएं और बिस्कुट बेस पर डालें। फिर सेट होने के लिए फ्रिज में रखें।

6.फेंटे हुए गाढ़े दही या क्रीम और कटी हुई स्ट्रॉबेरी से सजाकर सर्व करें।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply