Menu
blogid : 26557 postid : 4

आपको रोल मॉडल की जरूरत क्यों है?

IMPORTANT FOR ME
IMPORTANT FOR ME
  • 2 Posts
  • 1 Comment

अपने लक्ष्य या अपने सपने को प्राप्त करने के लिए अक्सर हमें एक ऐसे सफल व्यक्ति की आवश्यकता महसूस होती है जो सफल बनने में हमारी मदद करें और हमारा सही मार्गदर्शन कर सकें| अपने कैरियर, नौकरी, बिजनेस या पढ़ाई में हम अक्सर ऐसे सफल व्यक्तियों (रोल मॉडल) की तरफ देखते हैं जो हमारे क्षेत्र में  बहुत सफल हैं एवं उन जैसा बनना एवं उन जैसी सफलता पाना हमारा सपना होता है|

रोल मॉडल कौन होते हैं?

रोल मॉडल ऐसे सफल व्यक्ति होते हैं जिन्हें दूसरे एक अच्छे उदाहरण के रूप में देखते हैं, एवं अपने अच्छे व्यवहार की नकल करने के लिए प्रेरित करते हैं| यह आपको सफलता के प्रयास और प्राप्ति के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं |   रोल मॉडल हमारे माता-पिता, भाई-बहन, दोस्त, हमारे टीचर या अन्य सफल व्यक्ति हो सकते हैं|

रोल मॉडल का होना सफलता के लिए महत्वपूर्ण क्यों है?

रोल मॉडल की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि वे सफल होते हैं एवं अपने लक्ष्य को पा चुके होते हैं| इन्हें  सफलता के रास्ते में आने वाली हर कठिनाई एवं चुनौतियों का अनुभव होता है क्योंकि यह खुद भी उन्ही कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना कर सफल हुए हैं, और इसीलिए यह आपको सफल बनने के लिए सही सलाह दे सकते हैं|

 रोल मॉडल चुनने में की जाने वाली 5 गलतियां?

#1.  असफल व्यक्ति को रोल मॉडल को चुनना:

अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आप किस डॉक्टर के पास जाना पसंद करेंगे? ऐसा डॉक्टर जो अपने कार्य में सफल हो या ऐसा जिसने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी न की हो| बेशक आप एक सफल डॉक्टर के पास ही जाना और इलाज करवाना पसंद करेंगे क्योंकि वह अपने पेशे में सफल है| मगर हम जाने-अनजाने में  ऐसे लोगों को अपना रोल मॉडल बना बैठते हैं, जो अपने जीवन में असफल है|

#2.  अपने क्षेत्र का रोल मॉडल ना  चुनना:

हो सकता है  की आपका रोल मॉडल अपने क्षेत्र में बहुत ही सफल हो, लेकिन अगर वह उस क्षेत्र में सफल नहीं है जिस क्षेत्र में आप  सफल होना चाहते हैं तो वह रोल मॉडल आपकी मदद नहीं कर पाएगा एवं आप को सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध नहीं होगा| अगर आप एक अच्छे क्रिकेटर बनना चाहते हैं तो आप सफल क्रिकेटर को अपना रोल मॉडल बनाएं ना की सफल एक्टर को|

#3.  अपने रोल मॉडल को कॉपी ना करना:

आज के कंप्यूटर युग में कॉपी और पेस्ट करना हम सभी जानते हैं, लेकिन, पेस्ट  करने पर आपको वही चीज  दोबारा मिलेगी जो आपने कॉपी की होगी| जैसे  आम के पेड़ से आपको  आम ही मिलेंगे अंगूर नहीं,  इसी तरह हम जिन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं और जिनकी कॉपी करते हैं  हम उन जैसा ही बनते हैं| अगर आप अपने रोल मॉडल जैसा बनना एवं उनके जैसी  सफलता पाना चाहते हैं तो आपको वह सब करना पड़ेगा जो  वह करते हैं| वह जो किताबें पढ़ते हैं वह आप आप भी पढ़ें, वह जो दिनचर्या अपनाते हैं वह आप भी अपनाएं, और वह सफल होने के लिए जो कार्य करते हैं, वह आप को भी करना होगा | यानी अपने रोल मॉडल को हंड्रेड परसेंट (100%) कॉपी करें|

#4.   नकारात्मक  व्यक्ति को रोल मॉडल चुनना

ऐसे व्यक्ति को रोल मॉडल चुनना जो नकारात्मक हो आपके लिए अत्यंत ही हानिकारक हो सकता है| ऐसा व्यक्ति ना सिर्फ आप को विफल बनाएगा बल्कि  आपके लक्ष्य एवं आपके सपने को आपसे छीन लेगा| ऐसे व्यक्ति आपको आपके लक्ष्य के प्रति उदास एवं नकारात्मक बना सकते हैं अतः ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें|

#5.    सुधार के बदले अविष्कार करने की कोशिश करना:

सफलता के लिए  सफलता के नियमों को इंप्रूव करें ना कि सफलता के नियमों का अविष्कार करने की कोशिश|  इंप्रूव करना अविष्कार करने से हमेशा बेहतर होता है,  और इससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से और तेजी से पा  सकते हैं  साथ ही आपको उन कठिनाइयों का सामना दोबारा नहीं करना पड़ता जो सफल व्यक्तियों ने की है| अगर आप पानी पीना चाहते हैं तो आपको नल चालू करने की जरूरत है ना की कुआं खोदने की|

रोल मॉडल आपको सफल कैसे बनाते हैं?

कोई भी लक्ष्य या सपना जिसे हम पाना चाहते हैं वह हमारे विचारों से उत्पन्न होता है, हमारे विचार हमारी भावनाओं को जन्म देते हैं, एवं इन भावनाओं के कारण हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करते हैं, और परिणाम स्वरुप हमारे  किए गए कार्यों से  हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं| इसी तरह रोल मॉडल हमारे विचारों पर सकारात्मक प्रभाव  डालते है,  जिससे  हमारे अंदर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक भावनाएं उत्पन्न होती हैं और हम अपने लक्ष्य के  प्रति प्रेरित  व प्रोत्साहित  होते है| फिर हम इन्हीं सकारात्मक भावनाओं के प्रभाव में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करने लगते हैं और अंत में अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं|

“जब आप किसी सफल व्यक्ति को अपना रोल मॉडल  चुनते हैं, तो आप उनके जैसा बनना चाहते हैं|  जब आप अपने रोल मॉडल जैसा बनना चाहते हैं तो आप उन्हें रोज पढ़ते हैं, उन्हें रोज देखते हैं और उन्हें रोज सुनते हैं, फिर धीरे-धीरे उनके जैसा सोचने लगते हैं, और जब आप उन के जैसा सोचने लगते हैं तो आप  उन जैसे बन जाते हैं |”

Tags:                        

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh