भ्रष्टाचार आज के समाज की सबसे जटिल समस्या है, स्कूल में एडमिशन हो या पासपोर्ट आदि जैसे सरकारी दस्तावेज, इनको पूरा करने के लिए आप जाने अनजाने भ्रष्टाचार के शिकार हो जाते हैं . वास्तव में इसकी जड़े बहुत गहरा चुकी हैं और अब आलम यह है कि अपने कार्यों की पूर्ती हेतु हम भी भ्रष्ट तत्वों का साथ देने को विवश हो रहे हैं . भ्रष्टाचार अब व्यक्तिगत समस्या न रहकर विश्व की समस्या बन गयी हैं आइये जानते हैं ऐसे देशों के बारे में जो भ्रष्टाचार की सूचि में सर्वोपरि हैं.
1. सोमलिया
भ्रष्टाचार की अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्टके अनुसार सोमलिया विश्व का सबसे भ्रष्ट देश है. जब यू. एस. और यू. एस.एस.आर ने सोमलिया को एक युद्धभूमि की तरह प्रयोग किया तो इस देश में भ्रष्टाचार और हिंसा ने जन्म लिया. यहाँ की अर्थव्यवस्था पर प्राइवेट सेक्टर का प्रभुत्व है और अस्थायी सरकार होने के कारण ठोस नियम और कानूनों का अभाव है जिससे भ्रष्टाचार यहाँ पूरी तरह अपने पैर पसार चुका है.
3. नार्थ कोरिया
यहाँ की आबादी विश्व भर के देशों में सबसे गरीब है क्योंकि यहाँ की ‘किम जंग’ सरकार प्राप्त हुए अनुदानों को देश के विकास पर खर्चने की बजाय उससे सिर्फ अपनी जेबों को भरती है या थोड़ा बहुत धन मिलेट्री उपकरणों पर ख़र्च कर देती है. वास्तव मे यहाँ की सरकार की ख़राब रणनीति भ्रष्टाचार को जन्म देती है.
4. नाइजीरिया
यह देश भी भ्रष्टता की सूचि में ऊँचे पायदान पर कायम है. अगर यहाँ कोई व्यक्ति किसी स्थान का पता पूछे तो उसके एवज में यहाँ के लोग उससे भी रिश्वत ले लेते हैं. अब आप खुद ही अंदाज़ा लगा लीजिये जहाँ के साधारण लोग इतने भ्रष्ट हैं उस देश का क्या आलम होगा.
5. लीबिया
एक ऐसा देश जिस पर कर्नल मुअम्मर ग़द्दाफ़ी ने 40 साल से अधिक शासन किया लेकिन एक बगावत के बाद कर्नल को उसके उच्च पद से बर्खास्त कर दिया गया और देश की कमान विद्रोहियों के हाथ में आ गयी जिनका पहला उद्देश्य खुद को धनाढ्य बनाना था. यहाँ होने वाले तेल उत्पादन से उन्होंने पहले अपनी तिज़ोरियो को भरा और देश के विकास को नज़र अंदाज़ किया. जब से लेकर आज तक लीबिया भ्रष्टाचार की मार को झेल रहा है.
6. वेनजुएला
इस देश की सत्ता ह्यूगो चावेज़ के हाथ में हैं, जिसने यहाँ भ्रष्टाचार को इस कदर पनाह दी यह देश भ्रष्ट देशों की सूचि में 7 वें नंबर पर खड़ा हो गया . चावेज़ व उसके जिगरी दोस्तों ने वेनजुएला की अर्थव्यवस्था के मुख्य विभागों पर नियंत्रण कर वहाँ की जनता के लिए ऐसे हालात पैदा कर दिए कि वो लोग आज साफ़ पानी और 2 वक़्त के खाने के लिए मोहताज़ हैं यह इस में व्याप्त भ्रष्टाचार को दर्शाता है…Next
Read More:
टाइटैनिक नहीं बल्कि इस जहाज का डूबना है इतिहास का सबसे बड़ा समुद्री हादसा, मरे करीब 9343 लोग
67 अरब से लेकर 50 अरब तक का घर, ये है दुनिया के 6 सबसे महंगे घर
चंद्रगुप्त मौर्य की प्रेम कहानी में खलनायक बन गए थे चाणक्य, रखी थी 3 शर्तें
Read Comments