Menu
blogid : 7629 postid : 1119545

विराट आकार के चलते विश्व में मशहूर हैं ये 10 पानी के जहाज

परिवहन के लिए जल मार्ग को अन्य मार्गों से सस्ता माना जाता है. यात्रियों को जब भी जल मार्ग से यात्रा करने का मौका मिलता है तो वह नहीं चूकते, क्योंकि इस यात्रा में यात्रियों को रोचकता के साथ रोमांच भी मिलता है. यदि आप इस रोमांच को महसूस करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रुज शिप के बारे में….


1.एमएससी फैनटासिया (MSC FANTASIA)- फैनटासिया को उसके आकार और यात्री क्षमता के आधार पर दुनिया का दसवां सबसे बड़ा पानी का जहाज माना जाता है. आधुनिक सुविधाओं से संपन्न फैनटासिया में 3,900 यात्रियों की क्षमता है. इस विशालकाय जहाज की लम्बाई 1,092.5 फिट और चौड़ाई 124.4 फुट है.


MSC_Fantasia_2012_2



2. एमएस मरिनेर(MS MARINER)- मरिनेर को उसके आकार और यात्री क्षमता के आधार पर नौवें स्थान पर रखा गया है. यह जहाज रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल के सबसे शानदार जहाजों में से एक है. मरिनेर की कुल अधिकतम यात्री क्षमता 3,807 है. यह जहाज लंबाई में 1,020 फिट और चौड़ाई 161 फुट है.


2



नेविगेटर का निर्माण अकर फिन्नीअर्ड्स द्वारा फिनलैंड में किया गया. नेविगेटर में अधिकतम यात्री क्षमता 3114 है. इस जहाज की लम्बाई 1,020 फिट और चौड़ाई 157.5 फुट है.


Read:अपनी बनावट की वजह से यह जगह बना पर्यटकों के लिए खास


4. आरएमएस क्वीन मैरी 2(RMS QUEEN MARY 2)क्वीन मैरी 2 का निर्माण साल 1969 में हुआ था. दुनिया भर में क्वीन मैरी 2 अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है. इस जहाज को कनार्ड लाइन के अंतर्गत बनाया गया. क्वीन एलिज़ाबेथ 2 के 2008 में सेवानिवृत्त होने के बाद यह जहाज अपनी सेवा, विशालता और भव्यता के लिए जाना जाने लगा. क्वीन मैरी 2 अटलांटिक समुद्र की पहचान है.


TOURISM QueenMary Ireland 131463



5. एमएस इंडिपेंडेंस ऑफ द सीज(INDEPENDENCE OF THE SEAS)इंडिपेंडेंस ऑफ द सीज जहाज को रॉयल कैरेबियन क्रूज लाइन के द्वारा संचालित किया जाता है. यह जहाज 2008 से सेवा में है. यह जहाज अपने 1360 क्रू सदस्यों के साथ 4370 यात्रियों को लेकर यात्रा करता है. इस जहाज की लम्बाई 1112 फीट है.


5


6. लिबर्टी ऑफ़ द सीज(LIBERTY OF THE SEAS)लिबर्टी ऑफ द सीज की लम्बाई फ्रीडम ऑफ़ द सीज की लम्बाई जितनी है. 2007 में लिबर्टी ऑफ़ द सीज को नियमित रूप से सेवा में लाया गया. इस जहाज में क्रू सदस्यों के साथ अधिकतम यात्रियों की संख्या 3634 है. जहाज की रफ्तार 21.6 समुद्री मील (40 किलोमीटर / घंटा) है.


Read:वीरान घर में आज भी भटकती है मधुबाला की रूह


7. एमएस फ्रीडम ऑफ द सीज (MS FREEDOM OF THE SEAS)एमएस फ्रीडम ऑफ द सीज को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा जहाज माना जाता है. इस जहाज को रॉयल कॅरेबियन इंटरनेशनल के द्वारा संचालित किया जाता है. इसे 800 करोड़ अमरीकी डॉलर की लागत से बनाया गया. इस जहाज की लम्बाई 1,111.9 फिट है और चौड़ाई 184 फुट है. इस जहाज में अधिकतम 4,375 यात्री आ सकते हैं.


7



8. नार्वेजियन एपिक (NORWEGIAN EPIC) नार्वेजियन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा जहाज है जिसे नार्वेजियन क्रूज लाइन द्वारा संचालित किया जाता है. इस जहाज की लम्बाई 1,081 फिट और चौड़ाई 133 फुट है. नार्वेजियन क्रूज में जहाज के सदस्यों के साथ अधिकतम यात्रियों की संख्या 5183 है.



9. ओएसिस ऑफ़ द सीज (OASIS OF THE SEAS)ओएसिस ऑफ द सीज को अल्लुरे ऑफ द सीज का बहन माना जाता है. ओएसिस दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जहाज माना जाता है. इस जहाज को बनाने में 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत आई है. जहाज की लम्बाई 1,187 फिट (360 मीटर) और चौड़ाई 208 फुट है. इसमें अधिकतम यात्रियों की संख्या 6000 है.


oasis-of-the-seas




10. अल्लुरे ऑफ़ द सीज (ALLURE OF THE SEAS)अल्लुरे ऑफ द सीज कोरॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल के द्वारा संचालित किया जाता है. इस जहाज का आकार और यात्रियों की संख्या के आधार पर इसे दुनिया के सबसे बड़े जहाज में गिना जाता है. इस जहाज में अधिकतम यात्रियों की संख्या 6296 है.Next…


Read more:

एक ऐसा रहस्यमय शहर जहाँ जाने वाले पर्यटक कभी लौट कर नहीं आते

क्या वाकई वह ‘आत्मा’ थी जिसे देखा तो नहीं गया पर महसूस किया गया

भूत-प्रेत की वहज से छोड़ा गया था यह गांव, अब पर्यटकों के लिए बना पसंदीदा जगह

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh