Menu
blogid : 7629 postid : 1247851

इतिहास का सबसे अमीर शख्स, 24615980000000 रुपए का मालिक

जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात होती है तो लोग अक्सर कुछ ही लोगों के नाम लेते हैं. वहीं भारत की बात की जाए तो लोग टाटा, बिरला, या फिर अंबानी को दुनिया के अमीर लोगों में मानते हैं. वहीं अगर बात दूसरे देशों की हो तो लोग अरब के शेखों को भी अमीर मानते हैं. वहां के शेखों के पास भी अथाह संपत्ति है. वहीं बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में नंबर एक पर आते हैं. वह आज के समय में सबसे अमीर व्यक्ति हैं. लेकिन कभी अफ्रीका का यह शख्स दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति हुआ करता था.


आखिर कौन है ये शख्स?

अफ्रीका के जंगलों में रहने वाला माली साम्राज्य का राजा मंसा मूसा प्रथम अगर आज जिंदा होता तो वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहला स्थान प्राप्त करता. इस राजा ने करीब 1312 से 1337 तक शासन किया और यहीं से इसने अरबों की संपत्ति जुटाई.


Mansa-Musa


कितनी दौलत का मालिक है राजा

13वीं सदी में माली साम्राज्य में राजा मंसा मूसा (प्रथम) राज करता था. सेलिब्रिटी नेटवर्थ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पास 400 बिलियन डॉलर की दौलत थी. अगर वो आज जिंदा होता तो उसके पास इतनी दौलत होती जिसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल होता. उसके पास उस वक्त जितनी दौलत थी उसके हिसाब से आज के दौर में वह मानव इतिहास का दुनिया का सबसे अमीर आदमी माना जाता.  यानी आज वह करीब 24615980000000 रुपए का मालिक होता.


mansa king


कहां से आई इतनी दौलत

मंसा मूसा उस दौर में नमक और सोने का कारोबार किया करता था. वह खुद को सच्चा मुसलमान मानता था और उसने अपने राजपाट के दौरान कई मस्जिद भी बनवाई थीं. इसके अलावा उसने कई विश्वविद्यालय, स्कूल और कई संस्थान भी खुलवाए थे.



richest-me

Read: 7 साल की लड़की को किया था प्रपोज, आज है इस देश का राजा


हज यात्रा के दौरान सोना लेकर जाता था राजा

जिसके पास दौलत हो उसे दौलत लुटाने का हक भी होता है, इसलिए मंसा मूसा अपनी दौलत को खूब लुटाता था. 1312 में मूसा ने मक्का की यात्रा की थी, इस यात्रा के दौरान वह मिस्र के मामलुक सुल्तान अल-नासिर मोहम्मद से मिलने थे. बताया जाता है कि मूसा के साथ हजारों लोगों के अलावा ऊंट मौजूद होते थे, जिन पर सोना लदा हुआ करता था.


mansaa

सोने का उत्पादन करता था मूसा

उस दौर में उसका देश पूरी दुनिया का आधे से ज्यादा नमक और सोने का उत्पादन करता था. इतिहासकारों के अनुसार, मूसा दुनिया के सबसे बड़े ‘गोल्ड प्रोड्यूसर’ थे. जरा सोचिए अगर आज भी वो ऐसा कर पाता तो उसकी दौलत कितनी होती.


king south


उस दौर में 2 लाख लोगों की सेना थी
जिस वक्त मूसा राज करते थे उसके पास करीब 2 लाख सैनिक थे. जिसमें से 40 हजार केवल निशानेबाज थे. इतिहासकारों के मुताबिक, उस दौर में इतनी बड़ी सेना रखने से पता चलता है कि मूसा अब तक के सबसे अमीर शख्स हैं.

King Mansa Musa



एक यात्रा के दौरान खर्च किए 60,000 सोने के सिक्के

जी हां, 60,000 सोने के सिक्के जरा सोचिए आज की तारीख में इसकी कीमत कितनी होती. मूसा जब मिस्र के राजा से मिलने गये थे उस दौरान उसने करीब 60,000 सोने के सिक्के खर्च किए थे. कहा जाता है इतने सिक्के इसलिए खचे हुए थे क्योंकि राजा को मिस्र से कुछ बहुमूल्य धातू चाहिए थी. जिसकी कीमत राजा ने 60,000 सोने के सिक्के खर्च करके लगाई थी.



Mus_Horse


Read: इस देश का राजा है यह व्यक्ति, पका रहा है सबके लिए खाना


कुछ ऐसा होता था सबसे अमीर आदमी का काफिला

मूसा के काफिले में कुल 80 ऊंट और हर ऊंट पर 300 पाउंड सोना लदा होता था. काफिले में 60,000 लोग शामिल रहते थे और इसकी लंबाई 2000 मील तक पहुंच जाया करती थी. और यह काफिला ही उसे दुनिया का सबसे अमीर इंसान साबित करने के लिए काफी है.



मूसा के दौरे के बाद मिस्र में करंसी क्राइसिस हो गई थी

जरा सोचिए किसी के दौरे के बाद अगर कोई देश गरीब हो जाए तो क्या हो ? ऐसा ही कुछ हुआ था मिस्र के साथ. मूसा जब अपने दल के साथ मिस्र पहुंचा तो वहां की करंसी बुरी तरह टूट गई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसका रहन- सहन बहुत शाही था जिसके चलते मिस्र में करंसी क्राइसिस हो गई थी.




क्या किया अपने देश के लिए

राजा ने अपने देश को बहुत कुछ दिया. उसने माली की लाइब्रेरी में आला दर्जे की इस्लामी धर्मशास्त्र जमा करवाए. मूसा ने माली में कुरानिक स्कूल की स्थापना की और शुक्रवार को सामुहिक प्रार्थनासभाओं का आयोजन शुरू करवाया. वह उत्तरी अफ्रीका इस्लामी यूनिवर्सिटीज में अपने देश के स्टूडेंट्स भी भेजता था.


mausa masjid


कैसे खत्म हो गई अरबों की दौलत

मूसा ने करीब 25 वर्षों तक शासन किया था, मूसा के साम्राज्य में वर्तमान दौर का घाना, टिंबकटू और माली का इलाका आता है. मूसा की मौत के बाद उसके कारोबार को अगली पीढ़ियां संभाल नहीं पाईं. माना जाता है, उस दौर में लंबे गृहयुद्ध और विदेशी फौजों के आक्रमण ने उसके कारोबार की कमर तोड़ दी…Next


Read More:

ज्ञानिकों के लिए रहस्य है इस राजा की मौत, एक्स-रे के लिए तीन बार निकाला गया कब्र से
दुनिया की सबसे महंगी कार से भारतीय राजा ने उठवाया कचरा, लिया अपने अपमान का बदला
कैसे राजा का बंगला बना देश का यह प्रसिद्ध गुरूद्वारा

वैज्ञानिकों के लिए रहस्य है इस राजा की मौत, एक्स-रे के लिए तीन बार निकाला गया कब्र से

दुनिया की सबसे महंगी कार से भारतीय राजा ने उठवाया कचरा, लिया अपने अपमान का बदला

कैसे राजा का बंगला बना देश का यह प्रसिद्ध गुरूद्वारा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh