- 247 Posts
- 1192 Comments
महिला हो या पुरुष सभी की स्वभाव के मुताबिक अपनी पसंद-नापसंद होती है। सामान्य तौर पर ज्यादा बोलने वाली, झगड़ालू या बेतरतीब तरीके से रहनेवाली महिलाओं को ज्यादातर पुरुष नापसंद करते हैं लेकिन कई बार किसी की एक अदा इस कदर दिल में घर कर जाती है कि उसके आगे सबकुछ नजरअंदाज कर दिया जाता है। आइए नजर डालते हैं महिलाओं से जुड़ी उन खास विशेषताओं पर, जो पुरुषों को बेहद पसंद आती हैं।
Dating Tips For Girls
Ladke Patane Ke Tarike: मासूमियत और नादान व्यवहार
अक्सर पुरुषों को ऐसी महिलाएं बेहद लुभाती हैं जिनके व्यवहार में बच्चों जैसी मासूमियत और नादानी झलकती हो। दरअसल ऐसी महिलाएं हंसमुख, चंचल और तनाव से मुक्त रहती हैं और पुरुषों को इनके साथ मानसिक तौर पर हल्का और अच्छा महसूस होता है। इसलिए ज्यादातर पुरुष ऐसी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं।
Dating Tips For Girls
Ladke Patane Ke Tarike: निडर और आत्मविश्वासी महिलाएं
पुरुषों को निडर और आत्मविश्वासी महिलाएं बेहद आकर्षित करती हैं। दरअसल ऐसी महिलाओं के साथ पुरुष सहज और तनावमुक्त महसूस करते हैं। साथ ही उन्हें लगता है कि मुश्किलों से निपटने में उन्हें खास परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा कई पुरुष भी बाहर से चाहे कुछ नजर आएं, भीतर से वे बेहद डरपोक या संकोची होते हैं। इसलिए भी उन्हें आत्मविश्वासी और निडर महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं।
Dating Tips For Girls
Ladke Patane Ke Tarike: बेहद शांत या रहस्यमयी महिलाएं
कई पुरुष बेहद शांत या रहस्यमयी महिलाओं को बेहद आकर्षित होते हैं। दरअसल इस तरह की बेहद शांत या रहस्यमयी महिलाओं के बारे में कोई राय कायम करना मुश्किल होता है और उनका यह व्यवहार पुरुषों में जिज्ञासा पैदा करता है कि आखिर इसके पीछे क्या राज छिपे हैं? यही उत्सुकता पुरुषों में महिलाओं के प्रति आकर्षण पैदा कर देती है।
Read Comments