Menu
blogid : 355 postid : 1071

Funny Love Story: नदी किनारे खड़ी थी एक लड़की

थोडा हल्का - जरा हटके (हास्य वयंग्य )
थोडा हल्का - जरा हटके (हास्य वयंग्य )
  • 247 Posts
  • 1192 Comments

Funny Love Story

नदी किनारे खडी थी लड़की  – हास्य कविता-

नदी किनारे खडी थी लड़की  लड़के की नज़र उस पर अटकी पास जा कर बोला, आई लव यू लडकी बोली, आई हेट यू

लड़का बोला आई ऍम सीरियस लड़की  बोली बट यू आर इडीयट लड़का बोला अब तो मान लो लडकी बोली अब तुम भाग लो लड़का बोला ऐसी क्या नाराजगी


Funny Love Story

लड़की बोली पीछे अम्माजी खडी लड़के ने पीछे देखा अम्माजी ने गला पकड़ा लड़का बोला अम्माजी मुझे माफ़ कर दो अम्माजी बोली माफ़ बाद में करूंगी राखी लायी हूँ पहले बंधवा लो बहन को पांच सौ का नोट थमा दो

…………………….


Childhood Poem: आँगन की क्यारियां

आँगन की क्यारियों में
गुठली, बीज दबाने हैं
चखनी है इमली, जामुन
तरु चढ़ तोड़ लाने हैं


पेड़ों से लटकते फलों पे
गुलेलों के निशाने हैं
माली के डंडों से बच
कच्चे आम खाने हैं


Childhood Poem

ऐसे चटपटे ख्वाबों से अब
मैं भागना नहीं चाहता
ना समझाए कोई मुझे, बावरा
मन जागना नहीं चाहता


प्राकृत हो कर बचपन के
उजाले स्वप्निल चूम आया हूँ
जाग कर फिर अंधेरों की
ख़ाक छानना नहीं चाहता

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh