Menu
blogid : 355 postid : 665

चलो आज जानतें हैं अपना फ्यूचर एड्रेस: मरने के बाद का पता

थोडा हल्का - जरा हटके (हास्य वयंग्य )
थोडा हल्का - जरा हटके (हास्य वयंग्य )
  • 247 Posts
  • 1192 Comments

Hellमरना तो सबको है ही एक दिन. मरने के बाद आखिर हम जाते कहां है? कई लोग मानते हैं मरने के बाद हम नरक को चले जाते हैं. भाई जाते तो स्वर्ग भी हैं पर जहां दर्द होता है वही दूसरों की याद आती है ना. आज ऐसे ही मन किया कि चलो जान लेते हैं कि मरने के बाद कौन कौन से नर्क भोगने हैं तो पता चला कि आने वाले दिनों अगर मैंने अपने पुण्यों का कटौरा नहीं भरा तो मेरी आत्मा की तो ऐसी तैसी होने वाली है.


इंटरनेट के सर्च गुरू के पास जाकर दो तीन क्लिक किए तो पता चला कि गरुड़ पुराणों में हमारे पापों का आंकलन किया जाता है. वहां के सीए थोड़े कड़क हैं और नियम तो उससे भी कड़क. आप जानना चाहते हैं कि आपके  पापों की सजा क्या होगी तो चलिए पढ़ते हैं कुछे विशेष.


जानिए अपना फ्यूचर एड्रेस (Future address)


मनुष्य के मन में कोई भी बुरा काम करने से पहले नर्क का खौफ जरूर आता है क्योंकि हिंन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार इंसान को अपने कर्मों की सजा नर्क में ही मिलती है। हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों ने 36 तरह के मुख्य नर्कों का वर्णन किया गया है।


b-211092महावीचि – यह नर्क पूरी तरह रक्त यानी खून से भरा है और इसमें लोहे के बड़े-बड़े कांटें हैं। जो लोग गो-हत्या करते हैं उन्हें इस नर्क में यातना भुगतनी पड़ती है। मान लीजिए अगर मुस्लिमों को भी यही सजा मिलेगी तो भईया सारा डिपार्टमेंट ही भर जाएगा.


कुंभीपाक – इस नर्क की जमीन गरम बालू और अंगारों से भरी है। जो लोग किसी की भूमि हड़पते हैं या ब्राह्मण की हत्या करते हैं। उन्हें इस नर्क में आना पड़ता है।


रौरव (सबसे भयानक) – यह लोहे के जलते हुए तीर होते हैं। जो लोग झूठी गवाही देते हैं उन्हें इन तीरों से बींधा जाता है। माना जाता है यह नरक सबसे भयानक होता है. और यहां कमोबेश सभी को आना ही होता है.


मंजूष – यह जलते हुए लोहे जैसी धरती वाला नर्क है। यहां उनको सजा मिलती है जो दूसरों को निरपराध बंदी बनाते हैं या कैद में रखते हैं। अमेरिका वाले पक्का इसी नर्क में जाने वाले हैं भाई साह्ब.


अप्रतिष्ठ – यह पीब, मूत्र और उल्टी से भरा नर्क है। सुनकर भी उलटी आती है. यहां वे लोग यातना पाते हैं जो ब्राह्मणों को पीड़ा देते हैं या सताते हैं। (भईया कहीं भी भेजना पर यहां नहीं प्लीज )


विलेपक – यह लाख की आग से जलने वाला नर्क है। यहां उन ब्राह्मणों को जलाया जाता है जो शराब पीते हैं। (यह उनके लिए हैं जो मुंह में राम और बगल में छुरा रखते हैं.)


Different Kind Of Hellमहाप्रभ – यहां एक बहुत बड़ा लोहे का नुकीला तीर है। जो लोग पति-पत्नी में फूट डालते हैं, पति-पत्नी के रिश्ते तुड़वाते हैं वे यहां इस तीर में पिरोए जाते हैं। (लगता है एकता कपूर और सभी सास बहू के नाटक बनाने वालों को यही का फ्लैट मिला हुआ है. )


जयंती – यहां जीवात्माओं को लोहे की बड़ी चट्टान के नीचे दबाकर सजा दी जाती है। जो लोग पराई औरतों के साथ संभोग करते हैं, वे यहां लाए जाते हैं।(देख लो दूसरों के माल पर नजरें डालने का अंजाम, पहले मजा फिर सजा.)


वज्रकुठार – यह नर्क वज्रों से भरा है। जो लोग पेड़ काटते हैं वे यहां लंबे समय तक वज्रों से पीटे जाते हैं। (पेड़ काटने वाले को जिंदगी भर तो दर्द मिलते ही हैं मरने के बाद भी बेचारा कहीं का नहीं रहता. )


शाल्मलि – यह जलते हुए कांटों से भरा नर्क है। जो औरत कई पुरुषों से संभोग करे, जो व्यक्ति हमेशा झूठ बोले, कड़वा बोले, दूसरों के धन और स्त्री पर नजर डाले, पुत्रवधु, पुत्री, बहन आदि से शारीरिक संबंध रखे, वृद्ध की हत्या करे, ऐसे लोगों को यहां लाया जाता है। (इसलिए कहते हैं मल्टीपल डेटिंग से बचें.)


महारौरव – इस नर्क में चारों तरफ आग ही आग होती है। जैसे किसी भट्टी में होती है। जो लोग दूसरों के घर, खेत, खलिहान या गोदाम में आग लगाते हैं वे यहां जलाए जाते हैं। सबसे भयानक और खतरनाक नरक.


असिपत्रवन – यह नर्क एक जंगल की तरह है जिसके पेड़ों पर पत्तों की जगह तीखी तरवारें और खड्ग हैं। मित्रों से दगा करने वाला इंसान इस नर्क में गिराया जाता है। (मेरे जितने भी दोस्त हैं वह इन लाइनों को ध्यान से पढ़े. )


महापायी – यह नर्क हर तरह की गंदगी से भरा है। हमेशा असत्य बोलने वाले यहां औंधे मुंह गिराए जाते हैं।


महाज्वाल – इस नर्क में हर तरफ आग है। जो लोग हमेशा ही पाप में लगे रहते हैं वे इसमें जलाए जाते हैं।


क्रकच – इस नर्क में तीखे आरे लगे हैं। जो लोग ऐसी महिलाओं से संभोग करते हैं, जिसके लिए शास्त्रों ने निषेध किया है, वे लोग इन्हीं आरों से चीरे जाते हैं।


गुड़पाक – यहां चारों ओर गरम गुड़ के कुंड हैं। जो लोग समाज में वर्णसंकरता फैलाते हैं, वे इस गुड़ में पकाए जाते हैं।


काकोल – यह पीब और कीड़ों से भरा नर्क है। जो लोग छुप-छुप कर अकेले ही मिठाई खाते हैं, दूसरों को नहीं देते, वे इस नर्क में लाए जाते हैं।


महाभीम – यह नर्क बदबूदार मांस और रक्त से भरा है। जो लोग ऐसी चीजें खाते हैं जिनका शास्त्रों ने निषेध बताया है, वो लोग इस नर्क में गिरते हैं।


महावट – इस नर्क में मुर्दे और कीड़े भरे हैं, जो लोग अपनी लड़कियों को बेचते हैं, वे यहां लाए जाते हैं। (Save girls : वरना भईया नरक में भी कीड़े पड़ेगे. )


तैलपाक – इस नर्क में खौलता हुआ तेल भरा है। जो लोग मित्रों या शरणागतों की हत्या करते हैं वे यहां इस तेल में तले जाते हैं।


वज्रकपाट – यहां वज्रों की पूरी श्रंखला बनी है। जो लोग दूध बेचने का व्यवसाय करते हैं, वे यहां प्रताडऩा पाते हैं।

वज्रमहापीड – यहां लोहे के भारी वज्र से मारा जाता है। जो लोग सोने की चोरी करते हैं, किसी प्राणी की हत्याकर उसे खाते हैं, दूसरों के आसन, शय्या और वस्त्र चुराते हैं, जो दूसरों के फल चुराते हैं, धर्म को नहीं मानते ऐसे सारे लोग यहां लाए जाते हैं।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh