- 158 Posts
- 1211 Comments
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-पहचानी हस्ती हैं। बॉलीवुड से इतर भी उनके कई प्रशंसक हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण अभिनीत एक विज्ञापन उनके प्रशंसकों के बीच विवाद का विषय बन गया। यह वीडियो ‘वन बिलियन राइजिंग’ अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण बताया जा रहा है।
इस वीडियो की पृष्ठभूमि में दीपिका की आवाज़ है जिसमें वो महिलाओं की कुछ इच्छाओं, कुछ जरूरतों आदि पर अपने पुरूष साथी की राय से इतर उसे केवल अपनी मर्ज़ी से करने की बात करती हैं। यह वीडियो अपने आप में बहुत कुछ कहता है। जहाँ इसमें एक ओर पुरूषों की कुछ रूढ़ियों को तोड़ समय के अनुसार बहने की माँग है वहीं इसकी कुछ बातें एक खुशहाल दाम्पत्य जीवन के भविष्य पर सवालिया निशान लगाती दिखती है।
इसके प्रत्युत्तर में तमाम अन्य तरह के वीडियो भी जारी किये गये। लोक मीडिया के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जवाबी वीडियों में भी उसी असंतुलन को उभारने की कोशिशें की गयी जिसकी शुरूआत ‘वन बिलियन राइजिंग’ अभियान के लिये जारी की गयी वीडियो में है। अंतर इतना ही है कि दीपिका की वीडियो उच्च मध्यवर्गीय स्त्रियों का प्रतिनिधित्व करती दिखतीं हैं तो जवाबी वीडियो पुरूषों का प्रतिनिधित्व करते हुए।
क्या महिला सशक्तिकरण के दावे करती इस वीडियो और जवाबी वीडियो पर आपका अपना पक्ष है जो अब तक अनकही-अनसुनी है? अगर ऐसा है तो महिला सशक्तिकरण की दिशा में सीधी पहल करते हुए जागरण जंक्शन आपको अपनी राय व्यक्त करने का आमंत्रण दे रहा है।
अपना ब्लॉग लिखते समय इतना अवश्य ध्यान रखें कि आपके शब्द और विचार अभद्र, अश्लील और अशोभनीय ना हों और किसी की भावनाओं को चोट ना पहुँचाते हों।
Read Comments