Menu
blogid : 249 postid : 436

मिर्च – हिंदी फिल्म समीक्षा

Entertainment Blog
Entertainment Blog
  • 217 Posts
  • 243 Comments

मुख्य कलाकार : कोकणा सेन शर्मा, श्रेयस तलपडे, माही गिल, शहाना गोस्वामी, बोमन ईरानी, राजपाल यादव


निर्देशक : विनय शुक्ला


तकनीकी टीम : निर्माता- महजबीन राजा


महिलाओं के त्रिया चरित्र को समझना पुरूष  के वश की बात नहीं है। महिलाएं चाहें तो पुरूषों  को अपने समक्ष घुटने टेकने के लिए विवश कर सकती हैं। सदियों पहले की महिलाएं हों या आज की सब में  यह विशेषता विद्यमान होती है। विनय शुक्ला द्वारा लिखित-निर्देशित महिला प्रधान फिल्म मिर्च औरतों के त्रिया  चरित्र की कहानी है। साथ ही यह मौजूदा समय के फिल्म लेखकों के बाजारवाद  के समक्ष नतमस्तक होने की बात बयां करती है।


मानव दो साल से एक कहानी लेकर निर्माताओं के चक्कर लगा  रहा है। कोई उसकी फिल्म बनाने के लिए तैयार नहीं होता। जो तैयार होता है वह उससे स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग करता है। मानव को यह स्वीकार नहीं। उसकी गर्लफ्रेंड रूचि  अपने निर्माता मित्र नितिन से उसकी मुलाकात करवाती है। नितिन मानव से कहता है कि उसे फिल्म में सेक्स चाहिए, क्योंकि सेक्स बिकता है। मानव हार मान लेता है और वह नितिन को पंचतंत्र की एक कहानी सुनाता है, जिसकी नायिका माया अपने पति काशी के सामने पर पुरुष  से शारीरिक संबंध स्थापित करती है। नितिन को यह कहानी एक फिल्म के लिए छोटी लगती  है तो मानव उसे इसी विषय पर तीन और काल्पनिक कहानियां सुनाता है।



मानव की चारों कहानियों की नायिकाएं चतुर, चंचल, तेज हैं। वे अपने पति के सामने गैर पुरूष  से हम बिस्तर होती हैं, लेकिन दिलचस्प बात है कि वे पति की नजर में खुद को दोषी नहीं बनने देतीं। मिर्च के महिला किरदार हिंदी फिल्मों के रेग्युलर  किरदार नहीं हैं। विनय शुक्ला का कहानी कहने का अंदाज सुंदर है, कुछ दृश्यों में फिल्म गुदगुदाती है, लेकिन चारों कहानियों को एक-दूसरे से जोड़ने के प्रयास में वे सफल नहीं हुए हैं।


मध्यांतर के पूर्व की कहानियां रस पूर्ण हैं, लेकिन बाद की कहानियों में दोहराव है। विनय फिल्म के अंदर के लेखक मानव की तरह ही बाजार की चपेट में आकर दो मॉडर्न  कहानियां कहने में उलझ जाते हैं। मिर्च का आकर्षण कोंकणा  सेन शर्मा हैं। उन्होंने लावणी  और अनीता के नटखट किरदारों को सुंदर तरीके से निभाया है। श्रेयस  तलपडे  को छोड़कर दूसरे सभी कलाकार अरूणोदय  सिंह, शहाना गोस्वामी, राइमा  सेन, राजपाल यादव, बोमन  ईरानी, ईला  अरूण,  प्रेम चोपड़ा जंचें हैं। जिंदगी गीत अचानक फिल्म में आ जाता है।


ढाई स्टार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh