- 217 Posts
- 243 Comments
युवा दिलों की धड़कन रणबीर कपूर कल अपनी लेटेस्ट मूवी बर्फी लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ हैं नवोदित अदाकारा इलियाना और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra). फिल्म का प्रमोशन और उसका प्रचार तो बहुत जोर-शोर से किया गया है लेकिन यह फिल्म दर्शकों को कितना लुभा पाती है यह तो कल यानि 14 सितंबर शुक्रवार को ही पता चलेगा. तब तक हम यह जान लेते हैं कि इस फिल्म में क्या है खास.
फिल्म की कहानी
बर्फी कहानी है एक मूक-बधिर लड़के मर्फी (रणबीर कपूर) की और उसके जीवन में आने वाली दो हसीन लड़कियों की. मर्फी दार्जिलिंग में रहता है और अपने गांव का चेहता है. वह एक खुशमिजाज लड़का है जो अपनी किसी भी कमी को रुकावट को नहीं बनने देता. उसके गांव के लोग उसे मर्फी नहीं बर्फी बुलाते हैं. फिल्म में झिलमिल (प्रियंका चोपड़ा) एक ऑर्टिस्टिक लड़की है और श्रुति (इलियाना डी क्रूज) एक मॉडर्न खुले विचारों वाली लड़की.
बर्फी फिल्म में निःस्वार्थ प्रेम और दूसरों के लिए जीना क्या होता है, यह दिखाया गया है. छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढ़ता बर्फी आपको यह बताता है कि कितनी ही परेशानियां क्यों ना आएं हमें मुस्कुराते रहना चाहिए.
बॉलिवुड में कॉस्मेटिक सर्जरी का ट्रेंड
कलाकार: रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), इलियाना डी क्रूज (Iliyana d`CRuze) , रुपा गांगुली, राहुल गर्ग, सुमोना चक्रवर्ती, सौरभ शुक्ला.
निर्माता: रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्देशक: अनुराग बासु
Read Comments