- 68 Posts
- 89 Comments
बंगाल की खाड़ी में स्थित और अंडमान सागर की जल सीमा से सटे अंडमान निकोबार द्वीप समूह 572 खूबसूरत द्वीपों, टापुओं और पन्ने व मूंगे की चट्टानों का एक वृहत समूह है। समुद्र में बनी सुंदर द्वीपों की यह लड़ी जितनी शांत है, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से उतनी ही समृद्ध भी।
धार्मिक विश्वासों के अनुसार अंडमान नाम हनुमान जी से संबंधित है। वस्तुत: मलय लोग हनुमान जी को हंडुमान नाम से जानते हैं। अंग्रेजी शासनकाल में काला पानी की सजा के लिए जाने जाते रहे इस द्वीप समूह को अब प्रकृति की अनछुई सुंदरता, असीम शांति, जैव विविधता और रोमांचक खेलों के लिए जाना जाता है। अपनी सुंदरता और शांति के ही कारण अब यह द्वीप समूह बॉलीवुड के आकर्षण का भी केंद्र बन रहा है। उत्तर से दक्षिण की तरफ लंबाई में 700 किमी तक फैले इस संघशासित राज्य में घने जंगलों और तमाम तरह के पेड़-पौधों से भरे कुल 36 आबाद द्वीप हैं। सफेद बालू वाले इसके सुंदर समुद्रतटों के किनारे खड़े नारियल के पेड़ों की जो लयबद्धता समुद्र की लहरों के साथ बनती है, वह देखने ही लायक होती है। इन द्वीपों पर ज्यादातर हरे-भरे जंगलों से भरे पहाड़ हैं.
कुछ झरोखे इतिहास के
इस द्वीप समूह के मुख्यालय पोर्ट ब्लेयर में मौजूद सेल्युलर जेल यहां की ऐतिहासिक धरोहरों में सबसे प्रमुख है। यह स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार की मूक गवाह है। यहां बंद किए जाने वाले सेनानियों को तरह-तरह से प्रताडि़त किया जाता था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Read Comments