- 1032 Posts
- 1305 Comments
होमवर्क करना भूल गया
टीचर (स्टूडेंट से): जो काम तुमने नहीं किया , उसके लिए तुम्हें सजा नहीं दी जाएगी .
स्टूडेंट: धन्यवाद सर! आज में होमवर्क करना भूल गया हूं .
😯 😉 😕
कैसे सिद्ध करोगे…
टीचर: कैसे सिद्ध करोगे कि साग-पात खाने वालों की निगाहें तेज होती हैं.
स्टूडेंट: सर, आज तक किसी ने बकरे या घोड़े को चश्मा लगाते देखा है क्या?
😆 🙄 🙄
न्यूटन पेड़ के नीचे
टीचर (छात्रों से ): अगर न्यूटन पेड़ के नीचे नहीं बैठते और उनके सिर के ऊपर सेब नहीं गिरता तो गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत हमें कैसे पता चलता!
स्टूडेंट: बिलकुल सही कहा आपने, अगर न्यूटन हमारी तरह क्लास में बैठकर इसी तरह किताब पढ़ रहे होते तो वो भी कोई आविष्कार नहीं कर पाते.
👿 😯 😕
ताल के विषय में
संगीत का शिक्षक: तुम किस ताल के विषय में अधिक जानते हो?
छात्र: सर! में हडताल के विषय में अधिक जानता हूं.
Teachers Day Hindi Jokes
Read Comments