Menu
blogid : 12313 postid : 637938

इस दीवाली करें अपने मन की सफाई

जिन्दगी
जिन्दगी
  • 70 Posts
  • 50 Comments

हर दीवाली हम अपने घरों की सफाई करतें हैं, अच्छी तरह | हर दीवाली आती है और चली जाती है परन्तु हम अपने मन की सफाई कभी नहीं करते| अपने मन के प्रति हम यूँ ही उदासीन बने रहते हैं | जब तक मन साफ़ नहीं है तो बाहर की सफाई और सौंदर्य व्यर्थ है | कितना अच्छा हो यदि हम अपने घर-बाहर के साथ-साथ अपने भीतर का भी सौन्दरीकरण कर डालें ,कुछ सफाई पुताई यहाँ की भी कर लें |
आईये कुछ इस तरह से करने की कोशिश करें –
१. अपने मन की उलझनो और पुराने विचारों को बाहर निकल फेंकें.
२- मन में अनेक नकारात्मक विचारों के जाले लगे हैं जिसमें मन सदा उलझा रहता है आईये कुछ सकारात्मक विचारों की झाडन से इन्हें साफ़ करें|
३. कुछ सद्विचार सुने, धार्मिक कार्यों में मन लगाएं और सद्गुणों के चूने से मन की सफाई पुताई करें |
४. अपने घर को साफ़ सुथरा देख कर जितना अच्छा लगता है उतना ही अच्छा मन को लगेगा अगर हम किसी जरूरतमंद की मदद करें |
५. समय को कुछ अच्छे कार्यों में लगाएं |
६. मन के अंदर सद्विचारों की झालर लगाएं देखिये कितनी रौशनी होती है- मन में भी और घर में भी |
आपकी दीवाली सार्थक है फिर | आईये इस दीवाली करें अपने मन की सफाई | शुभ दीपावली

– कान्ता गोगिया

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply