Menu
blogid : 27429 postid : 12

शाहाबाद अभिमन्यु महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता

Bhopur samachar
Bhopur samachar
  • 2 Posts
  • 1 Comment

सदर प्रखंड के गंगहर गांव में स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की स्मृति में शाहाबाद चैंपियनशिप महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता कि आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को आयोजन समिति की बैठक की गई। पूर्व मुखिया संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

 

 

 

आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से आगामी 15 मार्च को शाहाबाद महिला- पुरुष चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। संचालन करते हुए भोजपुर कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष छोटू सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में शाहाबाद के चारों जिले (भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर) के महिला – पुरुष पहलवान भाग लेंगे।

 

 

 

प्रतियोगिता टाइटल बांड पर होगी। इसमें पुरुष वर्ग में अभिमन्यु पद के लिए 55 किलोग्राम भार वर्ग से 65 किलोग्राम भार वर्ग तक के पहलवान भाग लेंगे। वहीं चैंपियनशिप पद के लिए 65 किलोग्राम भार वर्ग प्लस के पहलवान भाग लेंगे। महिला शाहाबाद चैंपियनशिप पद के लिए 50 किलोग्राम भार वर्ग के ऊपर के पहलवान भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता निर्धारित वर्ग के लिए नगद इनाम राशि के साथ आयोजित की जाएगी।

 

 

 

बैठक में आयोजन समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, कैप्टन महेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह शिक्षक, रामकुमार दुबे पूर्व सरपंच, मदन सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, संजय सिंह उप मुखिया, उदय सिंह वन स्टेप इंस्टीट्यूट आरा, कन्हैया सिंह वन स्टेप इंस्टिट्यूट आरा, शिव कुमार सिंह, शिवकुमार कुशवाहा, रामजी यादव, गुलशन सिंह पंचायत समिति सदस्य, विनोद जी वार्ड, पंकज राम वाड, भीम सिंह, राम किशोर सिंह भूतपूर्व सैनिक, रामेश्वर सिंह भूतपूर्व दरोगा, विकास सिंह, बिट्टू सिंह, पिंकु सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

 

 

 

नोट : यह लेखक के निजी विचार हैं और इसके लिए वह स्‍वयं उत्‍तरदायी हैं। इससे संस्‍थान का कोइ लेना-देना नहीं है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh