Menu
blogid : 9509 postid : 286

हाइकु बक्सा – आम आदमी

शंखनाद
शंखनाद
  • 62 Posts
  • 588 Comments

1. नारों का लोभी
क्रियान्वन का काल
आम आदमी
………………………
2. मतहीन है
विचारों से दीन है
आम आदमी
………………………
3. अकर्मण्य है
जान के अनजान
आम आदमी
………………………
4. हाथ जोड़ता
छाती पीटना जाने
आम आदमी
……………………..
5. ठगा जाता है
लुटने का शौकीन
आम आदमी
……………………..
6. भेड़-बकरी
गदहा-छुछुंदर
आम आदमी
……………………..
7. साँप का विष
नेताओं का जनक
आम आदमी
……………………..
8. खुद भी चोर
दया की भीख माँगे
आम आदमी
……………………..
9. गुंडा-मवाली
गुंडों को जितवाता
आम आदमी
……………………..
10. बेचारा जीव
घड़ियाल का बाप
आम आदमी
………………………
11. काँटे की जड़
संसद है आईना
आम आदमी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply