Menu
blogid : 9509 postid : 269

देशगीत (स्वतंत्रता दिवस पर विशेष)

शंखनाद
शंखनाद
  • 62 Posts
  • 588 Comments

    जो कह गए शहीद, चलो उसको दुहराएँ |
    आजादी का पर्व, आओ मिलकर मनाएँ ||
    .
    है दिन जिसको वीर, जीत कर के लाए थे,
    चट्टानों को चीर, मौत से टकराए थे |
    कर लें उनको याद, जिन्होंने शीश कटाए,
    आजादी का पर्व, आओ मिलकर मनाएँ ||
    .
    नहीं सुगम था मार्ग, बिछे मिलते थे काँटे,
    कैसे-कैसे दुःख, आर्यपुत्रों ने बाँटे |
    अपना वो इतिहास, कभी भी हम न भुलाएँ,
    आजादी का पर्व, आओ मिलकर मनाएँ ||
    .
    सावरकर, आजाद, भगत सिंह जैसे बेटे,
    भारत माँ के नाम, बर्फ पर नंगे लेटे |
    न मानी हार मगर, दुश्मन को हरा आए,
    आजादी का पर्व, आओ मिलकर मनाएँ ||
    .
    गुँजित है आज गगन, भारत की हुँकारों से,
    हुई थी शुरुआत, क्रांतिकारी नारों से |
    अपना है अब काम, और आगे ले जाएँ,
    आजादी का पर्व, आओ मिलकर मनाएँ ||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply