Menu
blogid : 875 postid : 1303677

परेशानियों से निकलने के उपाय

KADLI KE PAAT कदली के पात
KADLI KE PAAT कदली के पात
  • 82 Posts
  • 3239 Comments

लाल किताब के सिद्ध टोटके भाग 3

जैसा कि आप जानते हैं कि लाल किताब के टोटके बहुत ही सटीक और असर करने वाले होते हैं ! इन उपायों को अपनाकर लाखों लोगों ने अपने कष्टों का निवारण किया है! लाल किताब के उपायों की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसके आसान, सस्ते और सटीक उपाय हैं! मैं यहांं पर जो उपाय बता रहा हूंं वो ग्रहों की बजाय लक्षणों पर आधारित हैं! मैं इससे पहले भी दो लेख लाल किताब के सिद्ध टोटकों के बारे में लिख चुका हूंं! जिससे बहुत से लोग ने लाभ उठाया है! यह तीसरा लेख है जिसमें आपके लिए कुछ सिद्ध उपाय बताये गए हैं! इनका उपयोग करके आप भी अपने कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं –

 


परीक्षा में सफल होने के लिए =
परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए 21 गुरुवार किसी गाय को पीले रंग के पेड़े खिलाएं!

 

 

पति/पत्नी कहने से बाहर हो तो = यदि पति/पत्नी में हर बात पर झगड़ा होता हो अथवा पति या पत्नी कहना न मानते हों तो निम्न उपाय करें –

अ. यदि पति कहने से बाहर हो तो पति के दायें पैर के जूते के वजन के बराबर आटा लेकर उस आटे की रोटी बना कर पति को खिला दें!

ब. यदि पत्नी कहने से बाहर हो तो उसके बायें पैर के जूते के वजन के बराबर आटा लेकर उस आटे की रोटी बना कर पत्नी को खिला दें!

 

 

विदेश जाने के लिए = यदि आपका विदेश जाने का सपना पूरा नहीं हो रहा हो तो रविवार के दिन सुबह ताम्बे के दो लोटे लें! एक लोटे में जल, विल्वपत्र, गुड व लाल रंग के फूल डालें! दूसरे लोटे में जल व लाल मिर्च के 21 दाने डाल कर सूर्य भगवान को अर्पित करें तथा इच्छित देश/स्थान पर जाने की प्रार्थना करें!    

 

अगर आपका प्रमोशन नहीं हो रहा तो =

१. गुरूवार को किसी मंदिर में पीली वस्तुयें जैसे खाद्य पदार्थ, फल, कपडे़ इत्यादि का दान करें!

२. हर सुबह नंगे पैर घास पर चलें!

सास-बहू के बीच कटुता दूर करने के लिए =

१. सास या बहू में से कोई भी चांदी का एक चोकौर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखे और ईश्वर से दोनों में सम्बन्ध सुधारने की प्रार्थना करें!

२. सास या बहू जो भी सम्बन्ध सुधारना चाहती है वो शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से अपने माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगातार 101 दिन तक लगाये!

 

सुन्दरता बढाने के लिए = प्रत्येक स्त्री सुंदर दिखना चाहती है ! इसके लिए कामदेव के निम्न मन्त्र का पाठ करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है! प्रातः स्नान करके “कलीम कामदेवाय नम:” का रोज़ एक माला का जाप करें!

 

पिता और पुत्र/पुत्री के सम्बन्ध सुधारने के लिए = यदि किसी बेटी या बेटे की अपने पिता से अनबन रहती है तो उसको सुधारने के लिए निम्न उपाय करें –

१. यदि पिता लगातार 11 शनिवार को सुबह पीपल के पेड़ पर मीठा जल चढ़ाएंं और शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलायेंं तो उनकी सन्तान से उनके सम्बन्ध अच्छे हो जायेंगे!

२. यदि पिता नाराज़ हैं तो बेटा/बेटी रविवार को सवा किलो गुड़ बहते पानी में जल-प्रवाह करे! ऐसा तीन रविवार करे!

 

 

नौकरी पाने के लिए =

१. अपने घर में हनुमान जी का उड़ता हुआ चित्र रखें व उसकी पूजा करें! हनुमान जी से अच्छी नौकरी पाने की प्रार्थना करें!

२. शनिवार की रात को एक लाल कपडे में छोटी इलायची के पांच दाने बांधकर अपने सिरहाने रख कर सो जायंं! सुबह उठकर उसे किसी सुनसान जगह पर फेंक दें! आते समय पीछे मुड़कर न देखें!

 

 

नियम :

  1. लाल किताब के सभी उपाय दिन में ही करने चाहिए! अर्थात सूरज उगने के बाद व सूरज डूबने से पहले!
  2. सच्चाई व शुद्ध भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए!
  3. किसी भी उपाय के बीच मांस, मदिरा, झूठे वचन, परस्त्री गमन की विशेष मनाही है!
  4. सभी उपाय पूरे विश्वास व श्रद्धा से करें, लाभ अवश्य होगा!
  5. एक दिन में एक ही उपाय करना चाहिए! यदि एक से ज्यादा उपाय करने हों तो छोटा उपाय पहले करें! एक उपाय के दौरान दूसरे उपाय का कोई सामान भी घर में न रखें!
  6. जो भी उपाय शुरू करें उसे पूरा अवश्य करें! अधूरा न छोडें!

 

 

 

 

नोट : यह लेखक के निजी विचार हैं, इनके लिए वह स्‍वयं उत्‍तरदायी हैं। संस्‍थान का इससे कोई लेना देना नहीं है। 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh