Menu
blogid : 11660 postid : 151

यमुना पुल के निर्माण में हुई घपलेबाजी

मुक्त विचार
मुक्त विचार
  • 478 Posts
  • 412 Comments

यमुना नदी पर अधूरा पड़ा पुल।
यमुना नदी पर अधूरा पड़ा पुल।

जालौन जनपद के पाल सरैनी में यमुना नदी पर बनवाये जा रहे पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत सांसद घनश्याम अनुरागी ने शासन में कर दी है। सांसद ने कहा कि जांच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित करवा कर पुल के अवरुद्ध निर्माण को पुन: शुरू कराया जायेगा।

महेबा ब्लाक के लोगों को कानपुर देहात के राजपुर कस्बे से सीधे जोडऩे वाले पाल सरैनी पुल की अहमियत विकास के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के लिहाज से भी है क्योंकि नदी के इस पार और उस पार गांवों के बीच नजदीकी रिश्तेदारियां हैं और नदी की गहराई उनके निर्बाध मेलमिलाप में रुकावट बनी रहती है। सांसद घनश्याम अनुरागी ने बताया कि पुल के प्रस्तावित परिव्यय में 69 प्रतिशत का भुगतान सेतु निगम को हो चुका है जबकि कार्य केवल 30 फीसदी कराया गया है। धनाभाव के कारण कई महीने पहले काम बंद हो गया है। वस्तुस्थिति छिपाने के लिये तकनीकी सामग्री की आपूर्ति न हो पाने का बहाना बनाया जा रहा है। सांसद ने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने गहन पड़ताल की। बताया गया कि स्थानांतरित हो चुके तत्कालीन परियोजना निदेशक आरडी विद्यार्थी ने अपने रिश्तेदारों को ठेके देकर जबरदस्त घपला किया है। पूर्व सरकार में उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त रहा जिससे ध्यान नहीं दिया गया। अब शासन में उनकी शिकायत पर कार्रवाई हो रही है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply