Menu
blogid : 20079 postid : 1004681

राम नाम सत्य है

social
social
  • 50 Posts
  • 141 Comments

हे राम नाम राम नाम राम नाम सत्य है।
मोह लोभ काम क्रोध माया असत्य है।।

हे सोमनाथ विश्वनाथ रामेश्वराय सत्य है।
पाप पुण्य मूल्य शून्य सुख दुख असत्य है।।

हे सूर्य चन्द्रमा नभ तल भूतल सत्य है।
शूल कष्ट हिंसा घृणा कटुता असत्य है।।

हे ओमकार सृष्टिनाथ जगन्नाथ सत्य है।
अहंकार दुष्प्रचार प्रसन्न मन असत्य है।।

हे राम नाम राम नाम राम नाम सत्य है।
मोह लोभ काम क्रोध माया असत्य है।।

हे श्री कृष्ण बंशीधर चक्रधारी सत्य है।
दुर्योधन दुशासन अश्वत्थामा असत्य है।।

हे गंगा यमुना सरयू ब्रहमपुत्र सत्य है।
रत्न मणिक पुखराज मोती असत्य है।।

हे धर्म कर्म आत्मा सनातन सत्य है।
गौर वर्ण श्याम श्वेत काया असत्य है।।

हे गोवर्धन हिमालय जल समुद्र सत्य है।
धूप छॉव भूख निद्रा जीवन असत्य है।।

हे राम नाम राम नाम राम नाम सत्य है।
मोह लोभ काम क्रोध माया असत्य है।।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh