Menu
blogid : 16143 postid : 734501

चलो करे मतदान

chintan
chintan
  • 18 Posts
  • 35 Comments

जाति, क्षेत्र, कौमी मसलो को,
वो हथियार बनाते है |
हमसे थोथे वादे करके,
अपनी सरकार बनाते है ||
रोजी- रोटी का झांसा दे,
पग-पग पर धोखा देते है|
वो हम सब का हक़ मार रहे,
और खुद का घर भर लेते है||
ऐसे क्या खाक दिलाएगें वो,
जनता को वाजिब अधिकार|
सतही मुद्दो पर करते जो,
संसद में जूतम-पैजार ||
इस महंगाई, बदहाली में,
जनता का उन पर रोष सही|
पर उनको सत्ता देने में,
क्या अपना कोई दोष नहीं||
हम महंगाई, बदहाली का,
हरदम ही रोना रोते है |
पर सत्ता जब मौका देती,
तो मुह ढक करके सोते है||
जब चुनाव आता है तो,
करते है हम मतदान नहीं,
जनमत की तकता का हमको,
हो पाया अब तक भान नहीं ||
चल राजनीती की काया को,
हम सुन्दर निर्मल छवि दे-दे|
और इस चुनाव के अग्निकुंड में,
अपने मत की हवि दे-दे ||
दुनिया में सुन्दर भारत का,
आओ कर दे सपना साकार|
चलो करे मतदान,
बनाये दिल्ली में स्थिर सरकार||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply