Menu
blogid : 19759 postid : 1228899

***सच पूछो तो सारा हिन्दुस्तान तिरंगा है***

engineering is my profession , blogging is my passion
engineering is my profession , blogging is my passion
  • 18 Posts
  • 32 Comments

पूरब में उगते सूरज की लाली है केसरिया।
काश्मीर की वादी पर है बर्फ की श्वेत चदरिया।
हरियाली से भरा हुआ पंजाब भी चंगा है।
सच पूछो तो सारा हिन्दुस्तान तिरंगा है।

मध्यक्षेत्र और महाराष्ट्र की माटी है केसरिया।
कल-कल बहता श्वेत गंगजल नाम है गोदावरिया।
केरल की हरियाली मन में भरे उमंगा है।
सच पूछो तो सारा हिंदुस्तान तिरंगा है।

images

शाम ढ़ले सूरज सहरा को करता है केसरिया।
हरिद्वार में गंगा की है कितनी श्वेत लहरिया।
चायों का बागान असम में हरा पतंगा है।
सच पूछो तो सारा हिन्दुस्तान तिरंगा है।

धर्म सनातन केसरिया और ईसाई है श्वेत।
हरा रंग इस्लाम से लेकर किया इन्हें समवेत।
जहाँ मोहब्बत की सदियों से बहती गंगा है।
सच पूछो तो सारा हिन्दुस्तान तिरंगा है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh