Menu
blogid : 14564 postid : 723988

नगर में पेयजल की त्राही त्राही!

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया
  • 611 Posts
  • 21 Comments

संकट वाकई है या कृत्रिम!

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। एक बार फिर जिला मुख्यालय में पानी की त्राही-त्राही मचनी आरंभ हो गई है। इस बार यह संकट ज्यादा इसलिए भी नजर आ रहा है क्योंकि भगवान भास्कर अपना रौद्र रूप धारण करते जा रहे हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान भी शहर में पानी का संकट सामने आया था, अब लोकसभा चुनावों के दर्मयान भी यह संकट गहराता दिख रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले लगभग एक सप्ताह से लोगों के घरों में पानी का संकट बढ़ता दिख रहा है। एक सप्ताह में अनेक वार्डों में पानी का संकट साफ तौर पर दिखाई पड़ा है। नगर पालिका परिषद के सूत्रों के अनुसार तीन वार्ड को पानी प्रदाय करने वाली पानी की टंकी में लाईन का कुछ फाल्ट आ जाने के कारण इनमें पानी का प्रदाय नहीं किया जा सका है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी शहर में पानी का संकट जोरदार तरीके से सामने आया था। कहा जा रहा है कि इससे दल विशेष को भारी क्षति का सामना करना पड़ा था। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो कहा नहीं जा सकता है किन्तु एक बार फिर लोकसभा चुनाव के आते ही सिवनी शहर में पानी के संकट का उबरना अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply